Vastu Tips For Home: सुखी और स्वस्थ जीवन के लिए घर में करें ये बदलाव

Friday, Dec 08, 2023 - 09:27 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu tips for positive energy in home: सुखी और स्वस्थ जीवन जीने की चाह हर व्यक्ति की होती है। जिसके लिए वो दिन-रात मेहनत करता है लेकिन कईं बार उसका उतना फल नहीं मिलता, जितना मिलना चाहिए। वास्तु विद्वान मानते हैं, इसके पीछे घर का खराब वास्तु जिम्मेदार हो सकता है। आइए जानते हैं कि घर में कौन से बदलाव करके वास्तु दोष से निजात पाया जा सकता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दीवार में तस्वीरें या पोस्टर नहीं चिपकाना चाहिए। वास्तु के हिसाब से इससे सबसे ज्यादा वास्तु दोष उत्पन्न होता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद पूजा घर सदस्यों के जीवन पर सबसे अधिक असर डालते हैं इसलिए मंदिर में कभी भी ऐसी मूर्ति या तस्वीरें नहीं रखनी चाहिए, जिससे नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है इसलिए घर में कभी भी खड़ी मुद्रा में मूर्तियों के अलावा ऐसी मूर्तियां न रखें जो खंडित या टूटी हों।

घर में मौजूद खिड़कियों और दरवाजे को कभी भी ऐसा नहीं बनाना चाहिए जो खोलते समय बाहर की ओर खुलें। इस तरह दरवाजे खुलने से घर के मुखिया को मानसिक तनाव के साथ कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दरवाजे और खिड़कियां हमेशा अंदर की ओर खुलना चाहिए। इससे वास्तु दोष नहीं होता है।

घर में मौजूद किचन का दरवाजा इस तरह नहीं होना चाहिए कि सामने चूल्हा रखा हो। वास्तु के अनुसार ये वास्तु दोष का कारण माना जाता है।

 

Niyati Bhandari

Advertising