वास्तु शास्त्र से जानें, किस कमरे में कौन सा रंग लाएगा घर में बरकत

Friday, Dec 06, 2019 - 01:22 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
कहते हैं कि अगर घर पर किसी तरह की कोई मुसीबत अचानक आ जाए तो परिवार वालों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसी मान्यता है कि घर के हर कोने में वास्तु दोष होने से व्यक्ति के घर पर मुसीबतें आती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर के हर कोने पर सही रंगों का प्रयोग किया जाए तो उन मुश्किलों को कम किया जा सकता है। लेकिन वहीं गलत रंग आपके जीवन को बर्बाद कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं किस स्थान पर कौन सा रंग आपके जीवन को रंगीन बना सकता है। 

मुख्य द्वार 
वास्तु शास्त्र के अनुसार मेन गेट का संबंध सूर्य से होता है। इस जगह पर लाल या पीला होना चाहिए। लेकिन वहीं काले रंग का प्रयोग सबसे ज्यादा नुकसान देता है। एक बात का ध्यान जरूर रखें कि यहां लाइट की पूरी व्यवस्थता होनी चाहिए। 

लिविंग एरिया 
यह स्थान चंद्रमा का है और इस स्थान पर कोई चमकदार रंग होना चाहिए। जैसे कि सफेद रंग, हल्का पीला, गुलाबी और बैगनी रंग। यहां लाल और नीले रंग का प्रयोग न करें तो उत्तम होगा।

रसोई
यह स्थान मंगल और कुछ अर्थों में सूर्य का है। इस स्थान पर पीला और नारंगी रंग शुभ होता है। ध्यान रहे कि यहां सूर्य का प्रकाश आना भी आवश्यक है।

शयनकक्ष 
इस स्थान पर ठंढे रंगों का प्रयोग करना लाभकारी होता है। जैसे कि गुलाबी, हल्का हरा और क्रीम रंग शुभ होता है, लेकिन कभी भी लाल रंग का प्रयोग कमरे में न करें। 

बाथरूम
इस स्थान पर जलीय रंगों का प्रयोग लाभकारी होता है। यहां पर नीले या सफेद रंग का प्रयोग करें।

Lata

Advertising