घर में सुख-शांति व आरोग्यता के लिए अपनाएं ये Vastu Tips

Sunday, Jan 21, 2024 - 11:41 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips for Home: कोई भी फ्लैट या मकान तब घर बनता है, जब उसमें रहने वाले लोग प्रसन्न हों। घर में सुख और शांति व आरोग्यता बनी रहे, इसमें सबसे अहम रोल वास्तु निभाता है। फ्लैट, मकान यानी घर का वास्तु ठीक होने पर दिन दोगुनी तरक्की होनी शुरू हो जाती है। अगर आप नया फ्लैट ले रहे हैं या मकान बनवा रहे हैं तो सबसे पहले उसके वैंटिलेशन पर ध्यान दें। यह उत्तर या पूर्व दिशा में बना होना चाहिए।



घर के सभी कोने समकोण होने चाहिएं। इनमें कोण वेध वास्तु दोष को प्रभावित करता है, जो व्यक्ति के लिए परेशानी से भरा हो सकता है।



किसी भी घर में टॉयलैट और बाथरूम की दिशा वास्तु के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण साबित होती है। घर में दक्षिण या पश्चिम दिशा में टॉयलैट या बाथरूम होना चाहिए।

किसी भी अपार्टमैंट फ्लैट की ईशान यानी उत्तर-पूर्व दिशा में भगवान का मंदिर, पूजा स्थान होना शुभ होता है।



घर या रसोई में ध्यान दें कि उसका दरवाजा खाना बनाने वाले की पीठ की तरफ न हो। ऐसा होना किचन में खाना बनाने वाले के लिए परेशानी खड़ा कर सकता है।

किचन में बर्तन धोने का सिंक दक्षिण दिशा में नहीं होना चाहिए।

Niyati Bhandari

Advertising