Vastu Tips For Dough Kneading: आटा गूंथते समय रखें इन बातों का ध्यान, घर की बरकत रहेगी बरकरार

Wednesday, May 10, 2023 - 01:12 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के स

Vastu tips of kneading flour: घर की गृहणी का अधिकतर समय रसोई में ही व्यतीत होता है। ऐसे में उन्हें रसोई घर से जुड़े हर एक वास्तु नियम का ध्यान जरूर रखना चाहिए। अगर काम करते समय इन नियमों का ध्यान न रखा जाए तो जीवन में कठिनाइओं का सामना करना पड़ता है, जिसकी वजह से घर की सुख-शांति भंग हो जाती है। जैसे कि रसोई घर में हर रोज आटा गूंथा जाता है लेकिन बहुत ही कम लोग इससे जुड़े वास्तु टिप्स के बारे में जानते हैं। इससे जुड़ी गलतियां न सिर्फ वास्तु दोष उत्पन्न करती हैं बल्कि इसका स्वास्थ्य पर भी बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। तो चलिए जानते हैं आटा गूंथने के कुछ नियमों के बारे में जिसके बारे में हर एक व्यक्ति को जरूर पता होना चाहिए।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें  

 Dough Kneading Rules आटा गूंथने के नियम
घर की गृहणी को ये बात हमेशा ध्यान में रखनी चाहिए कि आटा हमेशा स्नान करने के बाद ही गूंथे और आटे के लिए पानी तांबे के बर्तन में ही लें। तांबे के बर्तन में रखे हुए जल को शुद्ध व पवित्र माना जाता है। भोजन का भोग पहले भगवान को लगाया जाता है इस वजह से ऐसा करना शुभ होता है। घर में बरकत के साथ स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

Do not make this mistake while kneading dough आटा गूंथते समय न करें ये गलती
आटा हमेशा उतना ही गूंथे जितनी जरूरत हो। कई बार लोग जरूरत से ज्यादा आटा गूंथते है और बचे हुए को फ्रिज में रख देते हैं। वास्तु के मुताबिक ऐसा करने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है। बासी आटे से बनी रोटी का असर तो सेहत पर पड़ता ही है, इसके साथ इससे घर में दरिद्रता भी आती है।

Ways to avoid Pitra Dosh पितृ दोष से बचने के उपाय
घर में चल रही परेशानियों का मुख्य कारण पितृ दोष भी हो सकता है। इससे छुटकारा पाने के लिए आटे का गोला बनाएं तो उसमें अपनी उंगलियों से निशान जरूर बना दें। इसके पीछे ऐसा माना जाता है कि गोला पूर्वजों को पिंडदान करते समय उपयोग किया जाता है, ऐसा करने से पितृ दोष पैदा होता है।

Things to keep in mind ध्यान रखने योग्य बातें
आटा गूंथने के बाद बचे हुए पानी को व्यर्थ न फेंके बल्कि इस पानी को पेड़-पौधों में डालें, ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार अधिक समय तक आटा गूंथकर कभी नहीं रखना चाहिए क्योंकि ज्यादा देर तक रखे हुए आटे में कीटाणु आने शुरू हो जाते हैं और घर में नकारात्मकता बढ़ने लगती है।

आटा गूंथने के बाद उसे ढक कर रख दें। खुले में गूंथा आटा रखने से नकारात्मक शक्ति का वास होता है।


 

Niyati Bhandari

Advertising