Vastu Tips: बिगड़े हुए कामों को संवारने के लिए मददगार है कपूर, जानें फायदे

Sunday, May 14, 2023 - 08:41 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu tips for camphor: वास्तुशास्त्र के मुताबिक अगर पारिवारिक उन्नति में बाधा देखने को मिल रही है तो इसका कारण वास्तु दोष हो सकता है। अगर घर में वास्तु दोष हो तो परिवार में नकारात्मक ऊर्जा देखने को मिलती है और बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शास्त्रों के अनुसार पूजा-पाठ करते समय कपूर का बहुत महत्व है। कहते हैं कपूर की सुगंध से भगवान खुश होते हैं और इसी के साथ इसका इस्तेमाल वास्तु दोष दूर करने के लिए बहुत लाभदायक होता है। कपूर का उपयोग करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। तो आइए जानते हैं कपूर से जुड़े कुछ ऐसे उपाय, जिन्हें अपनाकर वास्तु दोष को दूर किया जा सकता है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें  

Vastu Tips in hindi: अगर पारिवारिक सदस्यों के बीच लड़ाई-झगड़ा रहता है तो घर के हर एक कोने में कपूर की गोली रख दें। ऐसा करने से घर में सकारात्मकता और खुशहाली देखने को मिलेगी।

शादीशुदा जीवन में अगर किसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो  6 कपूर के टुकड़े और 6 लॉन्ग के टुकड़े लें। इनमें चावल और हल्दी मिलाकर मां दुर्गा को आहुति दें। कहते हैं ऐसा करने से मैरिड लाइफ से जुड़ी सारी परेशानियां खत्म हो जाती हैं।

घर में हर रोज सुबह-शाम कपूर को देसी घी में डुबोकर जलाएं, फिर चारों तरफ घुमाएं। ऐसा करने से बुरी शक्तियां परिवार से कोसों दूर रहती हैं।

अगर किसी बीमारी से पीछा नहीं छुड़ा पा रहे हैं तो प्रतिदिन शाम के समय घर में कपूर जलाएं।

रात के समय रसोई का काम खत्म करने के बाद एक कटोरी में कपूर के साथ लौंग जलाएं। ऐसा करने से मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद सदैव आप पर बना रहता है।

कई घरों में बहुत पैसा कमाने के बाद भी धन नहीं टिकता तो कपूर का दिया जलाकर पूरे घर में घुमाएं, इसके बाद माता लक्ष्मी की पूजा करें। इसके अलावा हर कमरे में दो कपूर और लौंग जलाएं।

कुंडली में पितृ दोष या कालसर्प दोष के प्रभाव को कम करने के लिए रोजाना रात में घी में कपूर भिगोकर जलाना चाहिए। ये राहु-केतु के प्रभाव को कम करने के लिए लाभदायक होता है।

शरीर में चुस्ती और स्फूर्ति लाने के लिए स्नान करते समय कपूर के तेल की कुछ बूंदे पानी में डाल लें। वास्तु के अनुसार ऐसा करने से भाग्य हर समय आपका साथ देता है।

बहुत मेहनत के बाद अगर पैसा नहीं कमा पा रहे तो शुक्रवार के दिन लाल गुलाब के साथ एक कपूर का टुकड़ा जलाकर मां दुर्गा को अर्पित करें।


 

Niyati Bhandari

Advertising