Vastu Tips for Bathroom: बाथरूम शॉवर से जुड़े इन वास्तु टिप्स का रखें ध्यान, तन और मन में बनी रहेगी तरोताजगी

punjabkesari.in Saturday, Dec 16, 2023 - 07:45 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips for Bathroom: जीवन को सुखमय और खुशनुमा बनाने के लिए हर कोई घर से जुड़े वास्तु नियमों का ध्यान रखता है। सुबह उठते ही सबसे पहले हम बाथरूम का इस्तेमाल करते हैं। ज्यादातर लोग बाथरूम की दिशा का बेहद ध्यान रखते हैं लेकिन बाथरूम में रखी छोटी-छोटी चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं। इन्ही में से एक है बाथरूम में लगा हुआ शॉवर। नहाते समय अक्सर लोग इसका यूज़ करते हैं लेकिन इसे जुड़े वास्तु टिप्स को भूल जाते हैं। बता दें कि अगर इसे लगाते समय इन टिप्स का ध्यान रखा जाए तो तन और मन दोनों सकारात्मक बने रहते हैं। तो चलिए जानते हैं बाथरूम शॉवर से जुड़े वास्तु टिप्स।

PunjabKesari Vastu Tips for Bathroom

Direction is right सही हो दिशा
 बाथरूम में शॉवर लगवाते समय उत्तर दिशा सबसे बेस्ट मानी जाती है। अगर इस दिशा में शॉवर होगा तो नहाते समय आपका मुख भी उत्तर की तरफ होगा। वहीं अगर आप इस दिशा में इसे नंही लगवा सकते तो पूर्व दीवार की तरफ इसे लगाना भी शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार अगर ऐसा किया जाए तो नहाते  समय मन में सकारात्मकता बनी रहती है और नेगेटिव विचार मन से दूर रहते हैं।  

PunjabKesari Vastu Tips for Bathroom

Ceiling shower or roof shower will be best सीलिंग शॉवर या रूफ शॉवर रहेगा बेस्ट
कई बार बाथरूम की बनावट कुछ इस तरह होती है कि वास्तु के अनुसार शॉवर लगाना संभव नहीं हो पाता। बता दें कि दक्षिण या पश्चिम दिशा में शॉवर लगाना शुभ नहीं माना जाता है। इस समस्या से निकलने के सीलिंग शॉवर का इस्तेमाल करना बेस्ट होता है। इसे रूफ शॉवर भी कहा जाता है और आज के समय में ये काफी चर्चा में है। इस तरह के शॉवर वास्तु के अनुसार बहुत शुभ माने जाते हैं।

PunjabKesari Vastu Tips for Bathroom

Take care of the design डिजाइन का रखें ध्यान
आज-कल बाजार में बहुत तरह के डिज़ाइन वाले शॉवर मिलते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार स्क्वेयर या राउंड शेप्ड के शॉवर लगवाना बेहद ही शुभ माना जाता है। अगर यह संभव न हो तो आप ओवल या अंडाकार डिजाइन के शॉवर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
PunjabKesari Vastu Tips for Bathroom


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News