Vastu tips: बालकनी में रखें ये सामान, कुबेर खोल देंगे धन के द्वार

Tuesday, Aug 16, 2022 - 11:15 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu tips for balcony: घर की बालकनी भी वास्तु के हिसाब से महत्वपूर्ण है। वास्तु जानकारों की मानें तो कुछ चीजों को वहां रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है और खुशियों का माहौल बना रहता है। 

मान्यताओं के अनुसार तांबे का संबंध सूर्य और मंगल ग्रह से होता है। ऐसे में घर की बालकनी में तांबे का सूरज जरूर रखना चाहिए।

वास्तु के हिसाब से तांबे के सूरज को बालकनी की पूर्व दिशा में लगाना शुभ होता है। इससे न केवल नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है, बल्कि आर्थिक समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

तुलसी के पौधे में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है, इसलिए घर की बालकनी में तुलसी का पौधा लगाना शुभ होता है। इसे बालकनी की पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इससे वास्तु दोष समाप्त होते हैं, साथ ही, धन की कमी दूर होती है।

उत्तर दिशा में कुबेर निवास करते हैं इसलिए मनी प्लांट को भी घर की बालकनी की उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। इसे लगाने से धन लाभ के योग बनते हैं। 

बालकनी में लाफिंग बुद्धा रखना भी शुभ माना जाता है। इससे रिश्तों में मिठास आती है। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहता है।

 

Niyati Bhandari

Advertising