क्या आपके जीवन में फैली Negativity तो आज ही अपनाएं ये वास्तु टिप्स

Friday, Dec 25, 2020 - 01:46 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
अक्सर लोगों को कहते सुना जाता है कि उनके जीवन में नकारात्मकता के चलते काफी परेशानियां आती हैं। ऐसे में लोग समझ नहीं पाते कि ये नकारात्मकता को दूर कैसे किया जाए। मगर आपको बता दें इससे पहले हर किसी को यह विचार करना चाहिए कि आखिर ये नकारात्मकता कहां से आती है। दरअसल वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर आदि में उतपन्न वास्तु दोष के कारण जीवन में नकारात्मकता पैदा होती है। जिसे दूर करने के लिए इसमें कई तरह के उपाय आदि भी बताए गए हैं। आज अपने इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें अपनाने से जीवन से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। 

वास्तु विशेषज्ञ बताते हैं कि घर से तथा जीवन से नेगेटिविटी को निकालने के लिए घर में कुछ बदलाव करने की आवश्यकता होती है। मगर वो क्या बदलाव हैं इस बारे में बहुत सो लोगों को जानकारी नहीं होती है। तो आइए आपको बताते हैं क्या है वो बदलाव या खास बातें जिनका ध्यान रखना हर किसी के लिए बहुत जरूरी होती है। 

आज कल हर कोई अपने जिंदगी की भागदौड़ में अधिक व्यस्त दिखाई है, जिस कारण वो अपने घर आजि की तरफ़ ध्यान नहीं दे पाते। मगर वास्तु के अनुसार घर को रखना चाहिए। जो व्यक्ति वास्तु को नज़रअंदाज़ करता है उसकी लाइफ में मुसीबतें आने लगती हैं। इसलिए कहा जाता है कि हर किसी को इस बात की ओर ध्यान देना चाहिए कि घर के किसी स्थान पर जाले न लगें हो। कहा जाता है जिस घर में अधिकतर जाले लगे होते हैं, उस परिवार के सदस्य हर समय चिंताओं से ही घिरे रहते हैं। 

वास्तु में रंगों का अधिक महत्व बताया जाता है। कहा जाता है हर व्यक्ति को काले, नीले तथा ग्रे रंग का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए, क्योंकि यह रंग नकारात्मक ऊर्जा को अधिक प्रभावित करते हैं। बल्कि घर आदि की दीवारों पर इन रंगों में से कोई रंग नहीं होना चाहिए। इसके बदले दीवारों पर सफेद, बादामी या पीले रंग का प्रयोग करना अच्छा होता है। 

कुछ घरों में लोग कैंची और चाकू को ऐसी जगह रखते हैं जहां पर आने जाने वाली की सीधी नज़र पड़ती है। वास्तु शास्त्र की मानें तो इन्हें इसके विपरीत जगह यानि ऐसे स्थान पर रखना चाहिए कि जहां कोई इसे देख न पाए। यानि इन्हें छिपाकर रखना चाहिए। वरना घर में नकारात्मकता बढ़ती है। जिससे घर में कलह-क्लेश का माहौल रहता है।


 

Jyoti

Advertising