क्यों नहीं लगाता व्यक्ति का काम में मन, वास्तु से जानें इसका कारण

Saturday, Dec 26, 2020 - 04:14 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
बहुत से लोगों को ये कहते सुना जाता है कि कुछ लोगों में अपने काम आदि में बहुत प्रयास करने के बाद भी मन नहीं लगता। इस सूची में बच्चों से लेकर बूढ़े तक शामिल होते हैं। मगर ऐसा होता क्यों है, इस बारे में बहुत कम लोग ही समझ पाते। तो चलिए आपको बताते हैं इसका कारण। आप यकीनन सोच रहे होंगे कि भला हमें कैसे पता होगा कि इसका कारण क्या है। आपकी जानकारी के लिए बता दें वास्तु शास्त्र में लगभग मनुष्य के जीवन से जुड़ी हर बात के बारे में लिखा है। इसमें न केवल घर आदि की दिशाओं के बारे में बल्कि घर की छोटी से छोटी चीज़ के बारे में बताया जाता है। इतना ही नहीं इसमें मानव जीवन के अंद फैली नैगेटिविटी के कारण के साथ-साथ उपाय भी बताए हैं। जिसके बारे में हमने आपको बीते दिनों अपने वेबसाइट के माध्यम से बाखूबी बताया। इसी कड़ी में आज हम आपको बताने वाले हैं कि जिस किसी व्यक्ति का मन किसी कारण वश अपने काम आदि में न लगे तो उसे क्या करना चाहिए। आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र में बताए गए इन टिप्स के बारे में- 

वास्तु शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के आसपास मौजूद ऊर्जा उसकी कार्यक्षमता पर सीधा प्रभाव डालती है। अगर ये ऊर्जा सकारात्मक हो तो किसी भी प्रकार के काम को करना कठिन नहीं होता है, परंतु जब कभी किसी जातक को नकारात्मकता घेर लेती है तो उसे कभी अपनी कामना अनुसार मेहनत का फल नहीं मिल पाता। 

ऐसे में व्यक्ति को नीचे दिए वास्तु उपायों को अपनाना चाहिए- 

अगर बच्चों या स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन न लगता हो उन्हें हमेशा इस बात का ध्यान रखना चहिए कि जब भी वो अध्ययन करे, उनका मुख हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर ही हो। 

घर में किसी प्रकार काे वास्तु दोष होने के कारण अगर सदस्यों का किसी काम में मन न लगता हो तो घर में मछली घर रखना चाहिए, जिसे वास्तु में एक्वेरियम कहा जाता है। 

इसके अलावा प्रतिदिन पक्षियों को दाना पानी ज़रूर डालना चाहिए। इसके साथ ही सकारात्मक ऊर्जा के लिए घर को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। खासतौर पर घर के मेन गेट को हमेशा सजाकर रखें। 

प्रातः उठकर भविष्य की योजनाएं बनाएं, इससे सकारात्मकता ऊर्जा पैदा होती है, और कुछ कर दिखाने की लालसा बढ़ती है। इसके अलावा रोज़ाना सुबह घर के पूजा स्थल में धूप, अगरबत्ती अवश्य करें। 

घर में बंद घड़ियां न रखें, न ही कोई अन्य खराब इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान रखना चाहिए। 

Jyoti

Advertising