Vastu Tips : घर के मुख्य द्वार पर बंदनवार लगाने से होते हैं कई फायदे, आप भी जानें

punjabkesari.in Tuesday, Mar 16, 2021 - 02:13 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार पर अधिक ध्यान दिया गया है, क्योंकि यही वो जगह होती है जहां से घर में साकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। वास्तु शास्त्र में इससे जुड़ी कई उपाय भी बताए गए ताकि घर में केवल सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो। इन वास्तु उपायों में से एक है घर के मुख्य पर बंदनवार लगाना। वास्तु विशेषज्ञ घर में सुख समृद्धि से लेकर शांति आशांति सब घर के मुख्य द्वार से ही आती है। इसलिए बहुत आवश्यक होता है कि घर का मेन गेट वास्तु के अनुसार ही होना चाहिए। टूटा फूटा न हो, एक पल्ले वाला, त्रिकोणाकार, गोलाकार, वर्गकार या बहुभुज की आकृति वाला, दरवाजे के भीतर वाता द्वार, खिड़कियां वाले द्वार आदि को अच्छा नहीं माना जाता।

आइए जानते हैं घर के मुख्य द्वार पर बांधी जाने वाली बंदनवार से क्या फायदे होते हैं-

वास्तु शास्त्री बताते हैं घर की दहलीज़ के साथ साथ इसके ऊपर की चौखट को भी सुंदर बनान चाहिए। इसके लिए वहां सुंदर बंदनवार लगा सकते हैं। बता दें बंदनवार अशोक या आम के नए कोमल पत्तों में छेदकरकर पीला सूत डालकर, नारियल के रेशों से वंदनवार बनाया जाता है तथा पीली कौड़ी या सीपों की माला से बनाता जा सकता है।

यहां जानें बंदनवार लगाने से होने वाले फायदे-
आम के पत्ते : मुख्य द्वार में आम, पीपल, अशोक के पत्तों का बंदनवार लगाने से वंशवृद्धि होती है।

अशोक के पत्ते : इसे घर की चौखट पर लटकाने से आर्थिक संपन्नता आती है।

पीली कौड़ी या सीप : इससे लगाने से घर में किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा का असर नहीं होता है।

नारियल के रेशे : नारियल के रेशों के वन्दनवार को घर में लगाने से कर्ज और सभी तरह के रोग दूर होते हैं।

मान्यताएं प्रचलित हैं कि देवगण इन पत्तों की भीनी भीनी सुगंध से आकर्षित होकर घर में प्रवेश करते हैं। जिसके फल स्वरूप घर परिवार में एकता व शांति का माहौल निर्मित होता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News