Kundli Tv- अगर आप भी सुबह-शाम करते हैं ये 7 काम, तो देवी लक्ष्मी होने वाली है नाराज़

Wednesday, Oct 10, 2018 - 04:55 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
शास्त्रों की मानें तो हर काम को समय की मर्यादा में करने से भगवान की कृपा प्राप्त होता है। इतना ही नहीं बल्कि इससे इंसान की आर्थिक स्थिति भी मज़बूत हो जाती है। हिंदू धर्म में कुछ काम ऐसे बताए गए हैं, जिन्हें भूलकर भी सुबह और शाम नहीं करना चाहिए। इन्हें करने से पैसा और तरक्की दोनों का नाश होता है। वास्तु के दृष्टिकोण से भी ये काम करना अच्छा नहीं माना जाता।

यहां जानिए, कौन से हैं काम-
हिंदू धर्म में तुलसी को बहुत महत्व प्रदान है। इसके बहुत ही पावन पौधा माना जाता है। इसलिए कभी भी तुलसी के पत्तों का शाम के समय नहीं तोड़ना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज़ हो जाती हैं। इसलिए कोशिश करें कि पूजा के लिए सुबह ही पत्ते तोड़कर रख लें। शाम के समय तुलसी के पत्ते तोड़ने से आर्थिक स्थिति कमजोर होने लगती है।

कुछ लोग शाम के समय घर की साफ-सफाई करते हैं जो शास्त्रों के अनुसार करना ठीक नहीं होता। इसलिए शाम को भूलकर भी घर का कूड़ा बाहर नहीं फेंकना चाहिए। शास्त्रओं के अनुसार ऐसा करने से घर की सारी सकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जाती। साथ ही घर में दरिद्रता का वास होने से आप पर कर्ज बढ़ सकता है।

आज कल अपने बिजी लाइफ के चलते लोगों के पास आराम करने का बहुत कम समय होता है। इसी के चलते अगर कुछ लोगों का अगर शाम के समय वक्त मिलता है वह उसी समय सो जाते हैं। लेकिन शाम के समय एेसा करना कभी भी नहीं सोना चाहिए। कहते हैं ये किसी पाप से कम नहीं होता है। 

शास्त्रों में सुबह और शाम का समय पूजा-ध्यान करने का है। जो लोग इस समय सोते हैं, उन पर भगवान की कृपा नहीं होती है। लेकिन बीमार लोग और बच्चे इस नियम से बाहर होते हैं।

ज्योतिष के अनुसार धन से संबंधित कोई भी काम करना हो तो सोमवार या बुधवार को करें। इन दिनों में किया गया धन का लेन-देने फायदेमंद माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से कर्जा धीरे-धीरे खत्म होने लगता है।

लक्ष्मी माता को खुश करने के लिए सुहागिन महिलाओं को गुरुवार को व्रत करना चाहिए। इसके साथ ही इस दिन किसी गरीब महिला को सुहाग की सामग्री दान देने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। ऐसा करने से जीवन की सभी समस्याएं धीरे-धीरे खत्म होने लग जाएंगी।

अक्सर कुछ घरों में देखने को मिलता है कि घर की दीवारों पर पेंसिल या चॉक आदि का निशान बना देते हैं। ऐसा माना जाता है कि दीवार और फर्श पर बनी ये रेखाएं घर में नकारात्मकता को बढ़ाती है, जिससे आर्थिक तरक्की बाधित होती है और कर्ज बढ़ने की संभावना रहती है।

घर में झाड़ू लगाने के बाद ही पूजा करना, नाश्ता करना चाहिए। घर में झाड़ू लगा देने से रातभर की नकारात्मक ऊर्जा घर से बाहर चली जाती है। घर में ताज़गी का माहौल बनता है, जिससे परिवार के लोग एनर्जेटिक रहते हैं और हर तरह की तरक्की के लिए ऊर्जा ही तो चाहिए।
कहीं आप पर तो नहीं गिरी छिपकली  (देखें VIDEO)

Jyoti

Advertising