Kundli Tv- आज ही घर ले आएं माता सरस्वती से जुड़ी ये चीज़ें, सफलता चूमेगी कदम

Tuesday, Sep 04, 2018 - 01:41 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें Video)
हिंदू धर्म के अनुसार घर में मंदिर होने से घर में सकारात्मकता का संचार होता है। इसके साथ ही वास्तु में भी एेसी बहुत सी चीज़ों को वर्णन किया गया है, जिसे घर में रखने से हर तरह की परेशानी से छुटकारा पाया जा सकता है। तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि वास्तु के अनुसार घर में बच्चों के स्टडी रूम में एेसी कौन सी पांच चीज़े रखनी चाहिए जिससे उनका मन पढ़ाई में अच्छे से लगे। माना जाता है कि इन चीज़ों को घर में रखने से सुख-समृद्धि के साथ-साथ करियर में भी सफलता मिलती है। 

घर में रखें माता सरस्वती से जुड़ी ये 5 चीज़-

वीणा
मान्यता के अनुसार ज्ञान और बुद्धि की देवी माता सरस्वती को वीणा बहुत प्रिय है। इसलिए माना जाता है कि घर पर वीणा रखने से सुख-शांति बनी रहती है। इसके साथ ही इसे घर में रखने से बच्चों में रचनात्मकता बढ़ती है। 

हंस की तस्वीर
घर के स्टडी रूम में देवी सरस्वती का वाहन हंस की मूर्ति या तस्वीर को ज़रूर रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र में बहुत ही शुभ माना जाता है। हंस की मूर्ति को घर पर रखने से पढ़ाई में एकाग्रता आती है।

मोर पंख
हिंदू धर्म में मोर पंख को बहुत पावन माना जाता है क्योंकि मोर पंख को एक पवित्र पक्षी कहा गया है। कहा जाता है कि मोर पंख नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने की शक्ति रखता है। इसे घर पर रखना शुभ माना जाता है। मोर पंख को पूजा घर में रखने के अलावा बच्चों के कमरे में भी रखना चाहिए। इससे बच्चों के बौद्धिक विकास में रफ्तार मिलती है।

कमल का फूल
कमल के फूल पर देवी सरस्वती का वास होता है। कमल के फूल को पूजा घर के अलावा बच्चों के पढ़ाई वाले कमरे में भी रखना चाहिए।

माता सरस्वती की मूर्ति या तस्वीर
माता सरस्वती को ज्ञान की देवी माना जाता है। इनकी मूर्ति या तस्वीर को स्टडी टेबल पर रखने से छात्रों को उनके जीवन में सफलता और तरक्की मिलती है।
बलराम जयंती पर ये उपाय बच्चे को बनाएगा Healthy !! (देखें Video)

Jyoti

Advertising