Kundli Tv- गलती से भी न देखें भगवान की ऐसी मूर्ति, वरना...

Tuesday, Aug 07, 2018 - 12:16 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

भगवान के दर्शनों के लिए लोग मंदिरों में जाते हैं या उनकी प्रतिमा को अपने घर के मंदिर में भी रखते हैं। लेकिन बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि प्रतिमा का चुनाव और उसको रखने के लिए सही दिशा क्या है। कई मूर्तियां एेसी भी होती हैं जिनके दर्शन करने से व्यक्ति को शुभ प्रभाव मिलता है। किंतु कुछ चित्रपट मनुष्य के अशुभ प्रभावों का कारण भी बन सकते हैं। आज आपको एेसा ही कुछ बताएंगे कि कैसी मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए जो घर के वातावरण पर प्रभाव डालती हैं। 

पूजा घर में एक ही भगवान की दो प्रतिमा नहीं रखनी चाहिए। एेसा करने से परिवार में बार-बार लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं। 

प्रतिमा को एेसे रखना चाहिए कि उनकी पीठ दिखाई न दें। भगवान की पीठ का दिखना शुभ नहीं माना जाता।

अगर कोई प्रतिमा खंडित हो गई हो तो उसे जल में प्रवाह कर देना चाहिए। चाहे उससे आपकी कितनी भी आस्था क्यों न हो किंतु घर के मंदिर में नहीं रखना चाहिए, वरना नकरात्मक ऊर्जा परिवार में हमेशा बनी रहती है।  

भगवान का चित्रपट एेसा होना चाहिए कि उनके मुख पर मुस्कान हो और उनके हाथ आशीर्वाद देने की मुद्रा में हो। प्रभु का रौद्र रुप घर में नहीं लगाना चाहिए। 

घर में या पूजा स्थल पर भगवान के युद्ध करने वाली प्रतिमा जैसे महाभारत का चित्र नहीं लगाना चाहिए। ऐसी मूर्ति के दर्शन करना भी दुःखों का कारण बन सकता है।

आप पर हुए जादू टोने के वार का हनुमान जी देंगे जवाब, जानें कैसे (देखें VIDEO)

Lata

Advertising