Kundli Tv- कहीं आपके घर में तो इस जगह नहीं रखा ये पौधा

Wednesday, Jul 25, 2018 - 03:34 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

आज के समय में मनी प्लांट तो हर घर में देखने को मिलता है। मनी प्लांट का प्रचलन प्राचीन समय से ही चलता आ रहा है। यह घर में सुख-समृद्धि के साथ-साथ धन को भी बढ़ाता है। इसी वजह से लोग इसे अपने घर में रखते हैं। आज आपको बताएंगे कि वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को सही दिशा में लगाया जाए और कहां नहीं। 


वास्तु के अनुसार मनी प्लांट को लगाने के लिए दक्षिण-पूर्वी दिशा सबसे उत्तम मानी गई है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। दक्षिण-पूर्वी कोण में लगाने के लिए एक ओर कारण भी है कि इसी दिशा में भगवान गणेश जी निवास करते हैं।

मनी प्लांट को कभी भी ईशान यानी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए।


घर के बाहर मनी प्लांट का पौधा नहीं लगाना चाहिए। इसे घर के अंदर लगाना ही बेहतर होता है।  

अगर मनी प्लांट के पत्ते मुरझाए अौर सफ़ेद हो जाएं तो ये अशुभ माने जाते हैं। इसलिए  प्रतिदिन मनीप्लांट के पौधे को पानी देना चाहिए। मुरझाई अौर सफ़ेद पत्तियों को काट देना चाहिए। 

घर में मनी प्लांट लगाने से धन के आगमन में बढ़ौतरी होती है और साथ ही रिश्तों में मधुरता भी आती है। लेकिन इसे पूर्व-पश्चिम दिशा में लगाने से दांपत्य जीवन में तनाव पैदा होता है।


माना जाता है कि घर में चोरी किया हुआ मनी प्‍लांट लगाने से और भी ज्‍यादा फायदा होता है।

आ रहा है सदी का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण, किन राशियों पर बरसाएगा अपना कहर (देखें VIDEO)

Lata

Advertising