Kundli Tv- मामूली दिखने वाली ये चीज़ कर सकती है आपको Tension Free

Monday, Jul 23, 2018 - 10:50 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

वास्तु और फेंगशुई दोनों में ही विंड चाइम को बेहद खास माना जाता है। इसमें बहुत सी पॉजिटिव एनर्जी होती है, जोकि घर-परिवार में लक और प्रोग्रेस लाती है। विंड चाइम को हम कहीं पर भी लगा सकते हैं फिर वो चाहे घर हो या दुकान। बसएक बात का खास ध्यान रखने की जरुरत होती है कि इनकी छड़ों की संख्या और जिस धातु से ये बने होते हैं, इसका ध्यान रखा जाए। औज आपको इससे जुड़ी कुछ और खास बातों के बारे में बताएंगे, जिसे ध्यान में रखा जाए तो इससे कई तरह के शुभ फल प्राप्त होते हैं। 



विंड चाइम को घर के उत्तर-पश्चिमी या सिर्फ पश्चिमी दिशा में ही लगाना चाहिए। किसी ओर कोने में लगाने से नकरात्मकता आती हैं।

एक बात का ध्यान रखना होगा कि इसके पाइप खोखले होने चाहिए जिससे कि इसमें से नेगेटिव ऊर्जा निकल कर पॉजिटिविटी का आगमन होता रहें।



इसकी पाइप पांच या सात हो तो बेहतर होता है। छह या आठ पाइप वाली चाइम मिले तो इसे ड्राइंगरूम के उत्तर-पश्चिम कोण में लगाने से लाभ मिलता है। 

विंड चाइम का लक उसकी धातु के साथ होने वाली आवाज़ पर भी निर्भर करता है। ये दिखने में सुन्दर होने के साथ-साथ आवाज़ में भी मधुर लगती है। लेकिन ध्यान रहें कि   इसकी आवाज़ कानों को चुभने वाली न हो।

जगह के अनुसार अगर विंड चाइम की साइज़ भी तय की जानी चाहिए। जैसे कि गार्डन में छोटा-सा विंड चाइम लगाने पर वह ज्याद खुबसूरत लगती है।


घर में लंबे समय से चल रही बीमारियों को दूर करने के लिए या नई बीमारियों से बचाव के लिए 5 रॉड वाली विंड चाइम को घर और दुकान में लगाना सबसे अच्छा माना गया है।

कैसे भगवान विष्णु अपने सुदर्शन चक्र से करेंगे आपके सभी दुश्मनो को साफ ? (देखें VIDEO)
 

Jyoti

Advertising