Kundli Tv- इन Simple Tips से आप भी उतार सकते हैं अपना कर्ज

Wednesday, Jul 18, 2018 - 01:25 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)


हर व्यक्ति अपने जीवन को सरल बनाने के लिए कुछ न कुछ उपाय करता रहता है। लेकिन कई बार उसे यह नहीं पता चलता कि वह मुसीबतें उसके घर से जुड़ी होती हैं। वह अपना घर वास्तु के अनुसार तो बनवाता है पर कईं बार एेसा होता है कि घर बनाते समय कहीं कोई चूक हो जाती है जिसका असर हमारी निज़ी लाइफ़ या परिवार में आर्थिक तंगी पर बुरा असर पड़ता है। परिवार की समस्याओं को सुलझाने के चक्कर में वह कर्ज ले बैठता है किंतू उसे उतारने में असामर्थ्य हो जाता है। आज आपको वास्तु के अनुसार कर्ज उतारने के आसान से उपायों के बारे में बताएंगे-


घर की उत्तर-पूर्व दिशा को हमेशा साफ-सुथरा रखें। माना जाता है कि जस घर में गंदगी हो वहां लक्ष्मी जी का वास नहीं होता। एेसे घर की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं रहती। 

पूर्व और उत्तर दिशा में जितना हो सके उतना कम सामान कम रखें। यहां भारी सामान नहीं होना चाहिए। यह हिस्सा भारी होने से कर्जों का भार भी उतना ही चढ़ता है। 


घर में पानी की टंकी उत्तर-पूर्व दिशा में होनी चाहिए। इससे रुका हुआ पैसा वापिस मिलने लगता है। दक्षिणी पश्चिमी कोण में होने से परिवार में परेशानियां बढ़ती हैं।   



घर की तिजोरी दक्षिण दिशा में ही होनी चाहिए और तिजोरी खुलने वाला हिस्सा उत्तर दिशा की तरफ होना चाहिए। इससे परिवार पर कभी कर्ज नहीं चढ़ता।  

कैसे करें गुप्त नवरात्र पर त्रिपुरा भैरवी की साधना (देखें VIDEO)
 

Jyoti

Advertising