Kundli Tv- अगर ये पौधे लगाएंगे तो हो जाएंगे बर्बाद

Sunday, Jun 17, 2018 - 02:27 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)



आजकल घरों में पौधे और मनीप्लांट लगाने का बहुत फैशन माना जाता है, जिससे घर के वातावरण व खूबसूरती को चार चांद लग जाते है। वास्तुशास्त्र के अनुसार कुछ पेड़-पौधे हमारे लिए फायदा देने वाले और कुछ बदकिस्मती व नुकसान देने वाले होते हैं।  इसलिए हमें पौधो को लेकर थोडी सतर्कता बरतने की आवश्यकता होती है ताकि वे हमें  नकारात्मक की बजाय सकारात्मक ऊर्जा प्रदान कर सकें। आज हम बात करेंगे कुछ एेसे पौधो की जिन्हें घर में लगाने से अशुभता का आगमन होता है। 

कैक्टस एक कांटेदार पौधा है, कांटे वाले पौधे को घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा फैलती है।

बोनसाई के पौधे का आकार छोटा होने के कारण इसको घर में लगाने से नौकरी करने वाले लोगों की कभी तरक्की नहीं हो पाती और आर्थिक हालात भी तंग रहते है।

वास्तु के अनुसार बबूल का पौधा होने से घर में वाद-विवाद की स्थिति पैदा होती है, इसलिए इसे अशुभता का संकेत माना गया है। 

रेशमी कपास और पाल्मीरा पेड़ को भी शुभ नहीं माना गया है, एेसे पौधे घर में नकारात्मकता का संचार करते हैं।  

अज़ब मंदिर-गज़ब कहानी, खौलते हुए तेल में कूदकर देते थे जान (देखें VIDEO)

Jyoti

Advertising