Vastu Tips: उत्तर दिशा में इन चीजों को रखने से करें परहेज, नहीं तो रुक सकती है तरक्‍की

punjabkesari.in Tuesday, Aug 19, 2025 - 07:45 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की हर दिशा का अपना एक खास महत्व होता है। इनमें से उत्तर दिशा को बहुत ही शुभ और समृद्धि देने वाली दिशा माना गया है। इस दिशा का संबंध कुबेर देव से होता है और अगर इस दिशा का वास्तु अनुसार ध्यान न रखा जाए, तो घर में आर्थिक परेशानियां, धन हानि और मानसिक अशांति जैसे परिणाम सामने आ सकते हैं। कई बार हम अनजाने में ही उत्तर दिशा में कुछ ऐसी वस्तुएँ रख देते हैं जो नकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित करती हैं और इसके कारण किस्मत भी साथ छोड़ देती है। इस लेख में हम जानेंगे उन 5 चीजों के बारे में जिन्हें उत्तर दिशा में रखने से बचना चाहिए, वरना बार-बार धन की हानि का सामना करना पड़ सकता है।

PunjabKesari Vastu Tips

भारी फर्नीचर या अलमारी
उत्तर दिशा को हल्का और खुला रखना शुभ माना जाता है। अगर इस दिशा में आप भारी फर्नीचर जैसे कि लोहे की अलमारी, भारी लकड़ी का सोफा या बड़ी-बड़ी आलमारियाँ रखते हैं तो यह ऊर्जा के प्रवाह को बाधित करता है। इससे घर में आर्थिक समस्याएँ आने लगती हैं और आय की तुलना में खर्च अधिक बढ़ जाते हैं।

धातु से बनी टूटी-फूटी वस्तुएं
अगर आपने उत्तर दिशा में टूटी हुई घड़ी, पुराने इलेक्ट्रॉनिक सामान, या खराब धातु की वस्तुए रखी हैं, तो ये नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती हैं। ऐसे सामान कुबेर की कृपा को दूर करते हैं और आर्थिक नुकसान होने की संभावना बढ़ जाती है।

PunjabKesari Vastu Tips

कचरा या झाड़ू
कई लोग सफाई के बाद झाड़ू या कूड़ेदान उत्तर दिशा में रख देते हैं लेकिन यह भारी गलती होती है। झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक भी माना जाता है और उसे गलत दिशा में रखना धन की हानि का कारण बन सकता है। झाड़ू या कचरा रखने के लिए दक्षिण-पश्चिम या पश्चिम दिशा बेहतर मानी जाती है। उत्तर दिशा को हमेशा साफ और पवित्र रखें।

रेड और डार्क कलर का प्रयोग
वास्तु शास्त्र में रंगों का भी बहुत महत्व है। उत्तर दिशा के लिए हल्के और ठंडे रंग (सफेद, क्रीम, हल्का नीला) शुभ माने जाते हैं। अगर आपने इस दिशा में गहरे रंग जैसे लाल, काला या गहरा भूरा प्रयोग किया है, तो यह दिशा की सकारात्मकता को नष्ट कर देता है और धन का नुकसान होता है।

बंद घड़ी या खराब टाइमपीस
उत्तर दिशा को चलती हुई ऊर्जा की दिशा माना गया है। अगर आपने इस दिशा में बंद घड़ी या खराब टाइमपीस रखी है तो यह आपके जीवन की गति को भी प्रभावित करता है। यह प्रतीकात्मक रूप से आपके जीवन में रुकावट और असफलता लाता है।

PunjabKesari Vastu Tips


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News