Vastu tips: अगर आप भी कराने वाले हैं घर में पेंट, तो ध्यान रखें ये जरुरी बातें

Sunday, Mar 17, 2024 - 11:40 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार रंग एक ऐसी ऊर्जा है जिसे सही से इस्तेमाल कर लिया जाए तो आपको जीवन में चमत्कार देखने को मिल सकता है। दूसरी तरफ अगर ये थोड़े से भी गलत हो जाएं तो अनचाही परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप अपने घर का रंग वास्तु के अनुसार करवाते हैं तो आपको अनगिनत फायदे देखने को मिलते हैं। 

उत्तर दिशा पंचतत्वों में जलतत्व की दिशा है। आपको जीवन में आदर कितना मिलेगा या फिर आगे बढ़ने के लिए कितने मौके मिलेंगे। यह कुछ यही से आता है। इसके अनुसार हल्के नीले रंग का कलर अगर नार्थ दिशा की तरफ किया जाए तो ज्यादा फायदा देखने को मिलता है। ऐसा करने से आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। बहुत से नए मौके भी मिलेंगे। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि पर्पल कलर का इस्तेमाल न करें। जिन लोगों की कुंडली में राहु खराब होता है उन्हें नीला रंग करवाने से बचना चाहिए। 

पूर्व दिशा है जीवन में आगे बढ़ने की। ये वायु का तत्व है। इस दिशा का रंग है हरा। इस जगह पर आप वुडन की हल्की शेड भी दे सकते हो। ऐसा करने से आपका वायु तत्व एक्टिव होगा। ये समाज में आपको पहचान दिलाएगा। पूर्व दिशा की तरफ आप हरे रंग के पौधे भी लगा सकते हैं। इससे लोगों के साथ के द्वारा आप आगे बढ़ना शुरू हो जाएंगे। जो लोग राजनीति में काम करते हैं उनको ये उपाय अवश्य करना चाहिए। 

दक्षिण-पूर्व दिशा को आग्नेय कोण के रूप में भी जाना जाता है। ये बहुत ही खास तत्व है। ये आपको बताता है कि अगर आपके जीवन में समस्याएं आ जाएं तो उनका समाधान कैसे निकालना चाहिए। ये तत्व जीवन में आपका नाम बनाता है। अगर आप चाहते हैं कि आपको आपके ब्रांड के द्वारा जाना जाए तो आपको ये तत्व स्ट्रांग करके रखना चाहिए। यहां की खराबी आपका नाम खराब करेंगी। लोगों के साथ आपके झगडे हो सकते हैं। जिस घर ये दिशा खराब होती है तो उस घर की लेडीज की सेहत ज्यादातर खराब ही रहती है। इस जगह पर आप लाल रंग का कलर करवा सकते हैं। इस दिशा पर नीला रंग करवाने से परहेज करें। 

साउथ-वेस्ट एरिया के बीच की दिशा पृथ्वी तत्व को दर्शाती है। जीवन में अगर स्टेबिलिटी चाहिए तो इस दिशा को बेहद ही ध्यान से रखना चाहिए। इस दिशा में आपको भार ज्यादा रखना होगा। इस जगह पर हमेशा लाइट कलर का इस्तेमाल करें। ऐसा रंग करवाएं जो आंखों को चुभे न। इसका उल्टा है वायु तत्व  और इसका रंग है हरा है। अगर आप इस जगह हरा रंग करवाते हैं तो आपको इसके उलटे परिणाम देखने को मिलते हैं। 

Prachi Sharma

Advertising