Vastu Tips: धन से जुड़ी हर परेशानी होगी दूर, बस कर लें ये उपाय

Saturday, Mar 16, 2024 - 07:47 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips: जीवन में अगर कभी भी धन की कमी का सामना करना पड़ता है तो इसका मतलब है आपकी कुंडली में धन स्थान खराब है। जीवन में धन की कमी आती है तो ही कर्जा चढ़ता है। कई बार कुछ न कुछ ऐसा हो जाता है जिस वजह से आपको कर्जा लेना पड़ जाता है। किसी भी परेशानी से मुक्त होने के लिए दशा का देखा बेहद ही जरुरी है। आपकी कुंडली में धन का स्वामी और दशा का स्वामी सही होना चाहिए। तभी किसी परेशानी से छुटकारा पाया जा सकता है। ये अगर आपस में दुश्मन रहेंगे तो आपके जीवन में धन की कमी आएगी। ये सही नहीं है तो आपके जीवन में धन की कमी आएगी। इससे छुटकारा पाने के लिए उस दशा से जुड़े उपाय करना शुरू कर दें। 

ग्रहों की ग्रोपिंग को अगर ध्यान में न रखा जाए तो भी आपका जीवन परेशानियों से घिर जाता है। पहले ग्रुप में आते हैं सूर्य, चन्द्रमा, गुरु और मंगल। अगर आपकी कुंडली में सूर्य की दशा चल रही है तो आपको मंगल, गुरु और सूर्य को भी सही रखना बेहद ही जरुरी है। सूर्य जब धन की कमी देते हैं तो लोग आपके खिलाफ होना शुरू हो जाते हैं। गुरु जब खराबी देंगे तो धन आएगा बाद में जाना पहले शुरू हो जाएगा। मंगल जब खराब होते हैं तो आपके अंदर की एनर्जी मर जाती है। चन्द्रमा जब खराब होते हैं तो आपकी डिसीजन मेकिंग पावर खराब हो जाती है। 

धन की कमी का एक कारण घर का वास्तु भी होता है। ऐसी बहुत सी दिशाएं हैं जो आपके जीवन में पैसों की कमी कर देती हैं। साउथ-ईस्ट की दशा की खराबी आपको बहुत नुकसान पहुंचाती है। 

आपके घर का अगर नार्थ-ईस्ट खराब होगा तो आप किसी भी समस्या का समाधान नहीं निकाल पाएंगे। आपका माइंड एक दम से ब्लॉक हो जाएगा। अगर ये दिशा खराब होती है तो आपको कर्ज लेने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

दक्षिण-पूर्व दिशा अगर खराब होगी तो आपके अपने लोगों से मन-मुटाव शुरू हो जाएंगे। अगर आपके घर का पश्चिम खराब है तो आप व्यापार में प्रॉफिट नहीं कमा पाओगे।

Prachi Sharma

Advertising