Vastu Tips: घर में रखें इस रंग का मटका, आसपास भी नहीं भटकेगा परेशानियों का साया

Saturday, Mar 09, 2024 - 07:11 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips: सर्दियां खत्म होने वाली हैं और जल्द ही गर्मियों का मौसम आने वाला है। ऐसे में ज्यादातर इस दौरान हर घर में मटके तो देखने को मिलते ही हैं। आमतौर पर वैसे तो मटका पानी भरने के लिए ही रखा जाता है लेकिन ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में इसे बेहद ही शुभ और खास माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार हर घर में एक मटका अवश्य होना चाहिए। अब ये तो सबको पता ही है कि मटका रखना चाहिए लेकिन किस रंग का रखना चाहिए। इस बारे में जानकारी हर व्यक्ति को नहीं होती है। बाजार में काले और लाल रंग के मटके मिलते हैं। काले रंग को देखकर अक्सर लोग नेगेटिविटी का अंदाजा लगा लेते हैं लेकिन ये सही नहीं है। वास्तु शास्त्र के लिहाज से इसे बेहद ही शुभ माना जाता है। तो चलिए जानते हैं -

Benefits of keeping black colored pot at home घर में काले रंग का मटका रखने के फायदे
वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में रखा हुआ मटका घर को बुरी नजर से बचाता है और सकारात्मकता की बढ़ोतरी करता है। वहीं आपको बता दें कि अगर आप घर में काले रंग का मटका रखना चाहते हैं तो रख सकते हैं।

इसे घर में रखने से बहुत से लाभ देखने को मिलते हैं जैसे कि बुरी नजर से मुक्ति और वास्तु दोष से भी छुटकारा मिलता है। कुछ वास्तु एक्सपर्ट्स के अनुसार यूं भी कहा जाता है कि अगर आपके साथ यदि कुछ बुरा होने वाला होता है तो ये मटका अपने आप फूट जाता है।

राहु के दुष्प्रभाव से मुक्ति पाने के लिए भी ये मटका बेहद ही खास माना जाता है। इसके अलावा घर में काला मटका रखने से न्याय के देवता शनि देव का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। जिस व्यक्ति के घर में ये मटका होता है उसे शनि देव के बुरे प्रभावों का सामना नहीं करना पड़ता है। 

Prachi Sharma

Advertising