Vastu Tips: घर में खुशहाली को बनाए रखने के लिए मुख्य द्वार पर लगाएं इस तरह का तोरण

Saturday, Feb 03, 2024 - 10:46 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर में खुशियों का वेलकम करने के लिए बहुत से उपाय बताए गए हैं। इन उपायों द्वारा हम अपने जीवन को बेहद ही शानदार और खुशनुमा बना सकते हैं। वहीं अगर घर में कुछ छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज कर दिया जाए तो अनचाही परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु के मुताबिक घर की पॉजिटिव और नेगेटिव एनर्जी मुख्य द्वार से एंटर होती है। अगर इसे रख लिया जाए तो घर में हमेशा पॉजिटिव वाइब्स बरकरार रहती हैं। कुछ लोग सुख-शांति बनाए रखने के लिए मुख्य द्वार पर तोरण लगाते हैं। वैसे तो आमतौर पर आम के पत्ते या फूलों का तोरण लगाया जाता है। क्या अपने कभी पान के पत्ते का तोरण लगाते देखा है ? अगर नहीं, तो हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि पान के पत्ते से बना हुआ तोरण किस तरह लगाया जा सकता है।



Install this arch on the door of the house घर के दरवाजे पर लगाएं ये तोरण
घर में मां लक्ष्मी के आगमन के लिए मुख्य दरवाजे पर पान के पत्ते का तोरण लगाना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर से नकारात्मक शक्तियां कोसो दूर चली जाती हैं।



Lord Shiva resides in betel leaf पान के पत्ते में होता है भगवान शिव का वास
किसी काम में बार-बार रूकावट का सामना करना पड़ रहा है या फिर बहुत कोशिशों के बाद भी अपने मुकाम पर नहीं पहुंच पा रहे तो सोमवार के दिन शिवलिंग पर  पान के पत्ते अर्पित करें। ऐसा करने से आने वाला संकट अपने आप कट जाता है।



You get respect from this leaf इस पत्ते से मिलता है मान-सम्मान
पान का ये पत्ता जहां घर से नेगेटिविटी को दूर करता है तो इस पत्ते से हम कर्ज से भी छुटकारा पा सकते हैं।



Health also remains healthy with this leaf इस पत्ते से सेहत भी रहती है स्वस्थ
अगर घर में को सदस्य बार-बार बीमार पड़ रहा है तो उसे घर के मुख्य द्वार पर पान के पत्ते का तोरण जरूर लगाना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होता है और मनोकामना भी पूर्ण हो जाती है।


 

Prachi Sharma

Advertising