Vastu Tips: घर में घुसते ही टूट पड़ता है परेशानियों का पहाड़, वास्तु दोष हो सकता है इसका कारण

Sunday, Jan 28, 2024 - 07:50 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips: घर एक ऐसी जगह होती है जहां हम सबसे ज्यादा सेफ और हैप्पी फील करते हैं। पूरा दिन घूमने-फिरने के बाद में अपना घर ही याद आता है। घर पहुंचने के बाद दिन की सारी थकान गायब हो जाती है। लेकिन कई बार ऐसा देखने को मिलता है पूरा दिन बार ख़ुशी-ख़ुशी बिताने के बाद जब भी घर में घुसते हैं तो एक के बाद एक परेशानियों का सामना करना पड़ता है या यूं भी कह सकते हो कि मन बहुत ही नेगेटिव हो जाता है और मन में बुरे-बुरे विचार आने लगते हैं। वास्तु शास्त्र में इसकी वजह को वास्तु दोष बताया गया है। आज इस आर्टिकल में जानेंगे कि किन कारणों की वजह से हमें इन परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Too much darkness in the house घर में बहुत अधिक अंधेरा होना
अँधेरे को नेगेटिविटी का प्रतीक माना जाता है। अगर घर में घुसते ही अँधेरे का सामना करना पड़ रहा है तो इसकी वजह से मन खराब हो सकता है। वहीं इस वजह से घर के अंदर आने का मन ही नहीं करता है। इसके अलावा घर की शुरुआत में सीलन भी वास्तु दोष को बढ़ावा देती है। जिस वजह से अनचाही परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Stairs at the entrance of the house घर के एंट्रेंस में सीढ़ियां होना
घर में घुसते ही मन उदास हो जाता है तो इसकी एक वजह सीढ़ियां भी बताई गई हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर में घुसते ही पहले नजर सीढ़ियों पर जाती है तो ये हमारे मन में बहुत ही अशुभ प्रभाव डालता है। अगर आपके भी घर ऐसा है तो सीढ़ियों के सामने कोई रूकावट कर दें, जिस वजह से उन पर नजर ही न जाए।

Bathroom gate बाथरूम का गेट
जगह कम होने की वजह या फिर कुछ और। कुछ घरों की बनावट इस तरह की होती है कि मुख्य दरवाजे के सामने ही बाथरूम का गेट होता है। वास्तु के अनुसार इस वजह से भी मन बेवजह परेशान होने लग जाता है। अगर हो सके तो दरवाजे में डोर क्लोजर लगा दें, जिससे आने वाले व्यक्ति की सीधी नजर टॉयलेट पर ना पड़े।

Broken furniture टूटा हुआ फर्नीचर
घर में रखा हुआ टूटा फर्नीचर मन को परेशान करने का काम करता है। अगर आपके भी घर में ऐसा फर्नीचर है तो उसे ठीक करवा दें या फिर तुरंत ही चेंज कर दें।

Prachi Sharma

Advertising