Vastu Tips: घर के सदस्यों के लिए बेहद खास है ये Waterfall Painting, जानें इसे लगाने के फायदे

Tuesday, Jan 02, 2024 - 03:34 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips: हर व्यक्ति अपने घर को सजाने के लिए तरह-तरह के प्रयास करता है और उन्हीं में से एक है दीवार पर लगी पेंटिंग। वहीं कुछ लोग नेचर से बहुत प्रेम करते हैं और उनसे जुड़ी तस्वीर लगाना उन्हें बेहद ही पसंद होता है। जैसे कि वॉटरफॉल पेंटिंग। दिखने में ये जितनी सुन्दर लगती हैं वास्तु शास्त्र के लिहाज से उतना ही ये शुभ फल प्रदान करती हैं। वॉटरफॉल पेंटिंग में बहता हुआ पानी दिल को बहुत ही सुकून पहुंचाता है। वहीं इसी के साथ बता दें कि अगर इसे गलत दिशा में और गलत तरीके से लगा लिया जाए तो जीवन में नकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं वॉटरफॉल पेंटिंग से जुड़े वास्तु टिप्स के बारे में।



Place in the middle of the north direction उत्तर दिशा के मध्य में लगाएं
कुछ लोग अपने घर की जगह के अनुसार इन पेटिंग्स को किसी भी जगह लगा देते हैं। लेकिन ऐसा करने बेहद ही अशुभ माना गया है। इस तरह की पेंटिंग लगाने से पहले दिशाओं का बेहद ही ध्यान रखना चाहिए। हमेशा इसे उत्तर दिशा के मध्य में लगाएं।



South-east corner दक्षिण-पूर्व का कोना
वॉटरफॉल पेंटिंग को गलती से भी दक्षिण-पूर्व दिशा के कोने में नहीं लगाना चाहिए। कहते हैं अगर इस दिशा में पेंटिंग को लगाया जाए तो धन से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं इसी के साथ घर में कलह-क्लेश भी देखना पड़ता है।



Avoid north-west direction उत्तर-पश्चिम दिशा में करें परहेज
वास्तु शास्त्र के अनुसार इस तरह की पेंटिंग को उत्तर-पश्चिम दिशा में लगाना शुभ नहीं माना जाता। माना जाता है कि ऐसा करने से कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकता हैं। इतनी ही बल्कि ऐसा करने से घर की महिलाएं किसी न किसी परेशानी से घिरी रहती हैं।



Water fountain वाटर फाउंटेन
वास्तु के अनुसार वॉटरफॉल की जगह वाटर फाउंटेन की पेंटिंग लगाना शुभ होता है। वाटर फाउंटेन से घर में पॉजिटिव वाइब्स बनी रहती है। इसे हमेशा उत्तर के मध्य से लेकर पूर्व के मध्य में लगाएं। दक्षिण-पश्चिम में लगाने से इसे परहेज करना चाहिए।

Prachi Sharma

Advertising