Vastu Tips: आने वाली बाधाएं अपने आप होंगी दूर, घर में इस तरह करें हरे रंग का इस्तेमाल

Sunday, Dec 31, 2023 - 07:44 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips: घर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए रंगों का इस्तेमाल किया जाता है। रंगों के उपयोग से बोरिंग घर में भी जान आ जाती है। हर रंग अपना ही एक अलग महत्व रखता है। इन्हीं में से एक है हरा रंग। हरा रंग जहां घर की सुंदरता में इजाफा करता है तो वहीं दूसरी और वास्तु शास्त्र में भी ये रंग बहुत अहम भूमिका निभाता है। हरे रंग को हरियाली या समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस वजह से अधिकतर लोग अपने घर को हरा-भरा रखने के लिए हरे रंग का उपयोग करते हैं। इस बात में कोई शक नहीं है कि हरे रंग का उपयोग घर के लिए बेहद ही शुभ होता है लेकिन बता दें कि कुछ ऐसे स्थान भी हैं जहां पर हरे रंग का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। तो चलिए वास्तु शास्त्र के मुताबिक जानते हैं हरे रंग का इस्तेमाल कहां नहीं करना चाहिए।

Avoid south direction दक्षिण दिशा से रखें परहेज
वास्तु शास्त्र के अनुसार बता दें कि हरे रंग को कभी भी अपने घर की दक्षिण दिशा में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा इस वजह से क्योंकि यह दिशा मंगल की मानी गई है जिसका रंग लाल होता है। इसे गर्म रंग माना जाता है। अगर इस जगह पर हरे रंग का यूज़ किया जाए तो करियर के रास्ते में बाधा उत्पन्न होने लगती है।

Do not use it in the middle west direction पश्चिम दिशा के मध्य में न करें इसका उपयोग
वास्तु के मुताबिक पश्चिम दिशा को शनि की दिशा कहा जाता है। इस जगह मैटेलिक रंगों का इस्तेमाल करना ही शुभ होता है। इस वजह से इस दिशा में  हरे रंग का इस्तेमाल करने से परहेज करना चाहिए। हो सके तो इस जगह पर मैटेलिक कलर्स को ज्यादा ध्यान दें।

Do not use green color in this place इस स्थान में न करें हरे रंग का इस्तेमाल
घर में बीच वाले स्थान को ब्रह्म स्थान कहा जाता है। वास्तु के मुताबिक इस जगह पर कभी भी हरे रंग का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार ये स्थान आकाश तत्व का प्रतिनिधित्व करता है। इस वजह से हो सके तो इस जगह पर सफेद, हल्का पीला या नीला रंग करवाएं। यदि आप इस जगह पर हरे रंग का इस्तेमाल करते हैं तो ग हर एम् सदस्यों के बीच मनमुटाव चलता रहता है।

South facing house दक्षिणमुखी घर
बता दें कि अगर आपका घर दक्षिणमुखी है तो आपको कभी भी घर की स्टार्टिंग में हरे रंग का यूज़ नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से घर में नेगेटिव वाइब्स की बढ़ोतरी होती है। अगर आप हरा रंग चाहते हैं तो इस दिशा में हरे रंग के पेड़-पौधे लगा लें।

Prachi Sharma

Advertising