Vastu Tips: पैसों की तंगी से लेकर शादी की हर समस्या को दूर करेगा ये कपूर, जानें इसके फायदे

Sunday, Nov 12, 2023 - 10:44 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कलह-क्लेश होने का मुख्य कारण वास्तु दोष हो सकता है। ऐसा तभी होता है जब घर में रखी हुई वस्तु वास्तु शास्त्र के मुताबिक न हो। कहते हैं वास्तु दोष की नकारात्मक ऊर्जा व्यक्ति के भाग्य पर बुरा असर डालती है। इसी के साथ घर में रहने वाले तमाम सदस्य भी इसकी चपेट में आ जाते हैं लेकिन वास्तु शास्त्र में इसका भी हल बताया गया है। बता दें कि जो कपूर देवी-देवताओं की पूजा के लिए उपयोग किया जाता है वो वास्तु शास्त्र की दुनिया में भी अहम भूमिका निभाता है। ऐसा माना जाता है कि इसके बिना पूजा अधूरी होती है। तो चलिए अब जानते हैं इससे जुड़े कुछ वास्तु टिप्स।

Vastu tips related to camphor कपूर से जुड़े वास्तु टिप्स

घर के वास्तु दोष को दूर करने के लिए कपूर की दो गोली को घर में रख दें। इनके गलने के बाद साथ में ही फिर से दो गोलियां रख दें। यदि समय-समय पर आप ऐसा करेंगे तो जल्द ही वास्तु दोष खत्म होता नजर आएगा।

बहुत कोशिशों के बाद भी अगर विवाह में देरी का सामना करना पड़ रहा है तो इसका कारण भी वास्तु दोष हो सकता है। इसे दूर करने के लिए  6 कपूर के टुकड़े और 36 लौंग के टुकड़े लेने के बाद इसमें चावल और हल्दी मिला लें। फिर देवी दुर्गा को इससे आहुति दें। ऐसा करने से जल्द शादी के योग बनते हैं।

रात के समय रसोई का सारा काम खत्म करने के बाद एक कटोरी में लौंग और कपूर जलाएं। नकारात्मकता को दूर करने के लिए ये उपाय बहुत कारगार माना जाता है।

बहुत मेहनत के बाद मन मुताबिक फल न मिलने से मन बहुत उदास हो जाता है। अगर आपको भी ऐसी ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो सुबह या शाम के वक्त कपूर को जलाकर हर एक कोने में फैला दें।

घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में कपूर जलाने से धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा से धन का आगमन बना रहता है और कभी भी धन संबंधित समस्या से जूझना नहीं पड़ता है।

मनपसंद भूमि खरीदने के लिए एक स्थान पर मिट्टी रख कर उसकी कपूर से पूजा करें। प्रतिदिन ऐसा करने से मनचाही भूमि आपको मिल जाएगी।


 

Prachi Sharma

Advertising