Vastu tips: जो एक बार कर लेगा यह उपाय, Bad luck को बोल देगा Good bye

Monday, Oct 09, 2023 - 09:28 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu tips: जीवन की खुशियों को बरकरार रखने के लिए वास्तु शास्त्र में बहुत सारे नियम बताए गए हैं। इन नियमों का पालन करने से व्यक्ति कामयाबी के शिखर पर बहुत ही जल्दी पहुंच जाता है। वास्तु के मुताबिक घर का निर्माण करने से जीवन में चल रही परेशानियां बहुत हद तक खत्म हो जाती हैं। घर की साफ़-सफाई का ध्यान तो अक्सर लोग रखते ही हैं लेकिन कमरों के रंगों का चुनाव करना और फर्नीचर की दिशा निर्धारित करना भूल जाते हैं। बता दें कि ये भी वास्तु शास्त्र के कुछ अहम नियम हैं, जिन्हें रोजमर्रा की जिंदगी में अवश्य लागू करना चाहिए। अगर आप भी चाहते हैं खुशियां आपके घर दस्तक दें तो रखें वास्तु शास्त्र के इन सिद्धांतों का ख्याल-



Adopt these magical Vastu tips अपनाएं ये जादुई वास्तु टिप्स
वास्तु शास्त्र के अनुसार मन को शांत रखने के लिए कमरों के रंगों का चुनाव बेहद ध्यान से करना चाहिए। कमरे की पूर्व दिशा में हल्के नीले रंग का चुनाव करें। ऐसा करने से मन में हमेशा सकारात्मकता बनी रहती है। वहीं उत्तर दिशा में हरा, पूर्व दिशा में सफेद और दक्षिण दिशा के लिए लाल रंग का चयन करें।

जल के निकास को उत्तर-पूर्व दिशा में ही रखें। अगर घर में फाउंटेन लगवाने का प्लान बना रहे हैं तो पानी की धारा उत्तर से पूर्व की तरफ हो। इन जगहों पर पानी की टंकी रखने से भी धन का प्रभाव बढ़ता है।



घर में तिजोरी के लिए दक्षिण दिशा बेस्ट मानी जाती है। जिस घर में तिजोरी का दरवाजा उत्तर दिशा की तरफ खुलता है, वहां पर कभी धन-दौलत की कमी नहीं रहती।

जो घर हमेशा साफ रहता है, वहां से मां लक्ष्मी कभी नहीं जाती। अगर आप भी धन की देवी को अपने निवास स्थान में विराजमान रखना चाहते हैं तो घर को सदैव व्यवस्थित रखें। उत्तर दिशा की तरफ भारी फर्नीचर रखने से परहेज करें।



वास्तु के अनुसार जिस घर में खिड़कियां और दरवाजे हमेशा साफ रहते हैं, वहां पर कभी धन से जुड़ी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता।

Niyati Bhandari

Advertising