ये पौधे आपकी जिंदगी को बना देंगे आपके जीवन को बेमिसाल

Thursday, Sep 03, 2020 - 06:26 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
वास्तु शास्त्र में पौधों का कितना महत्व है, अगर आप हमारी वेबसाइट को फॉलो करते हैं तो इस बात से अब अंजान नहीं होंगे। क्योंकि समय-समय पर यहां हम आपको इन तमाम चीज़ों के बारे में बताते आ रहे हैं। इसी बीच एक बार फिर हम आपके लिए लाएं हैं पौधों से जुड़ी जानकारी। तो चलिए अधिक देर न करते हुए आपको बताते हैं कि वास्तु में पौधों की रखने की सही जगह व दिशा क्या है। जिससे इसका शुभ प्रभाव प्राप्त हो। 

वास्तु शास्त्र में ये बाखूबी बताया गया है कि न केवल घर में रखा बाकी सामान बल्कि पौधे भी घर के सदस्यों को अपने सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा से प्रभावित करते हैं। मगर जिस बारे में जानना अधिक ज़रूरी है वो ये है कि कौन सा पौधा कहां होना चाहिए ताकि इस बात को समझा जा सके कि कब इसका अच्छ और बुरा प्रभाव पड़ता है। तो चलिए जानते हैं पौधों से जुड़ी खास बातें- 

सबसे पहले बताते हैं तुलसी के बारे में। जैसे कि सनातन धर्म से संबंध रखने वाले सभी लोग जानते ही होंगे कि तुलसी का पौधा एक चमत्कारी पौधा माना जाता है। इस पौधे में दैवीय शक्तियां होती हैं। ऐसी मान्यता है कि इसे घर में लगाने से कभी घर में धन की कमी नहीं होती। वास्तु के अनुसार इस हमेशा घर के आंगन लगाना चाहिए। 

आइए जानते हैं पौधों के लिए वास्तु टिप्स-घर के मुख्य द्वार पर बांस का पौधा लगाने से घर में धन की वृद्धि होती है। ऐसा कहा जाता है जिस तरह ये पौधा बढ़ता है, उसी तरह घर में धन की भी वृद्धि होती रहती है। तो वहीं अगर यह पौधा सूख जाता है, तो इसके विपरीत घर में पैसों से जुड़ी परेशानियां आने लगती हैं।  

घर में जेठ का पौधा लगाना भी बहुच अच्छा व शुभदायक माना जाता। इसके बारे में कहा जाता है जेठ का पौधा पैसे को अपनी तरफ़ चुंबक की तरह खींचता है। जिससे शुभ प्रभाव से हैं घर की तिज़ोरी हमेशा भरी रहती है। ध्यान रहे इस पौधे को हमेशा घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए।

इसके अलावा जीवन में धन की वृद्धि के लिए घर में मनी प्लांट का पौधा लगाना बहुत ही लाभदायक माना जाता है। कहते हैं कि जिसके घर में मनी प्लांट का पौधा दक्षिण-पूर्व दिशा होता है, उसके घर में कभी धन की कमी नहीं होती है। 

इन सबके अतिरिक्त मिट्टी के गमले में घर में सूरजमुखी का पौधा लगाना लगाएं। इसे नैऋत्य कोण यानि दक्षिण पश्चिम दिशा में लगाएं। इससे संपत्ति में वृद्धि होती है।

Jyoti

Advertising