श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को बताए थे धन और संपन्नता बढ़ाने के ये Vastu Tips, आप भी करें Follow

Monday, Oct 16, 2023 - 09:53 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र को हिंदू प्रणाली के प्राचीन विज्ञान में से एक माना गया है। इसमें दिशाओं का बहुत महत्व होता है। वास्तु को ध्यान में रखकर किया गया कोई भी काम शुभ और मंगलमयी परिणाम देता है। महाभारत में श्री कृष्ण और युधिष्ठिर के बीच संवाद हुआ था, जिसमें राज्य और घर की सुख-समृद्धि के लिए वास्तु के उपाय बताए गए हैं। श्री कृष्ण ने युधिष्ठिर को बताया घर में कुछ वस्तुओं का रखना बहुत शुभ माना जाता है।

Statue of Maa saraswati मां सरस्वती की प्रतिमा
सनातन धर्म में मां सरस्वती को विद्या की देवी का दर्जा प्राप्त है। इसके इलावा मां सरस्वती को वीणा वादिनी भी कहा गया है। ज्ञान के बिना जीवन में सब अंधकारमय होता है। माता सरस्वती की पूजा करने से ज्ञान और बुद्धि की प्राप्ति होती है। भगवान श्रीकृष्ण युधिष्ठिर से कहते हैं कि देवी सरस्वती की तस्वीर और प्रतिमा हर घर में होनी चाहिए।



Drinking water पीने का पानी
भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं हर व्यक्ति को अपने घर में पानी का उचित प्रबंध करना चाहिए। घर की उत्तर-पूर्व दिशा में एक कलश में पानी भर कर अवश्य रखना चाहिए। ये ईशान कोण होता है और इसे ईश्वर का स्थान माना जाता है। पानी की बर्बादी नहीं करनी चाहिए। कहीं से भी पानी यदि व्यर्थ में बह रहा है तो उसे तुरंत रोकने की व्यवस्था करनी चाहिए। बहता पानी सुख और धन दोनों को ले जाता है। माना जाता है कि किसी प्यासे को पानी पिलाने से बड़ा ओर कोई पुण्य नहीं है।  



Sandalwood चंदन
घर में चंदन का होना बहुत ही शुभ होता है। चंदन को पवितत्रा का प्रतीक माना जाता है इसलिए ऐसी पवित्र चीज को घर में रखने से इसकी खुशबू से नकारात्मकता दूर होती है। घर में हमेशा खुशनुमा माहौल रहता है। घर में चंदन को अगरबत्ती, माला अथवा किसी भी रुप में रखा जा सकता है।



Cow ghee गाय का घी  
भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि घर में गाय के शुद्ध घी का इस्तेमाल पूजा और भोजन में करना चाहिए। घर में गाय का शुद्ध घी इस्तेमाल करने से लाभ मिलता है। इस बात का खास ध्यान रखें कि घर में घी कभी खत्म नहीं होना चाहिए।



Honey शहद  
घर में शहद का होना बहुत ही शुभ माना जाता है। शहद एक ऐसा पदार्थ है, जो न सिर्फ आत्मा की शुद्धि करता है, बल्कि इससे घर में वातावरण भी स्वच्छ रहता है। तभी तो इसका इस्तेमाल पूजा-पाठ में किया जाता है।

 

Niyati Bhandari

Advertising