क्या आप भी थूक लगाकर गिनते हैं पैसे तो...

Thursday, May 19, 2022 - 01:06 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
हिंदू धर्म के ग्रंथों के अनुसार धन का संबंध देवी लक्ष्मी से है। शास्त्रों में इन्हें धन की देवी बताया गया है। तो वहीं ज्योतिष शास्त्री बताते हैं कि इनकी पूजा-अर्चना से ही व्यक्ति को अपने जीवन में धन-धान्य की प्राप्ति होती है। कहा जाता है जहां शास्त्रों में एक तरफ़ इन्हें प्रसन्न होने के उपाय, संकेत बताए हैं तो वहीं दूसरी ओर इसमें उन बातों के बारे में भी जानकारी दी गई है, जिनसे देवी लक्ष्मी रूठ जाती है। जी हां, शास्त्रों में उल्लेख किया गया है कि यदि किसी जातक पर देवी लक्ष्मी क्रोधित हो जाएं तो उसके जीवन में से धन धान्य हमेशा के लिए चला जाता है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर वो कौन सी गलतियां होती हैं तो आपको बता दें ये कोई बहुत बड़ी गलतियां नहीं बल्कि हमारे द्वारा की जाने वाली रोजमर्रा की लाइउ में होने वाली छोटी-मोटी गलतियां हैं। जी जिसमें से एक के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं आज हम आपकी एक ऐसी ही रोजमर्रा के दौरान की जाने वाली गलती के बारे में बताने जा रहे हैं। 

हम रोजमर्रा के दौरान रुपयों के साथ कुछ ऐसा करते रहते हैं, जिसका अंदाजा हमको खुद पता नहीं होता और लक्ष्मी जी नाराज़ होकर चली जाती हैं। अगर आप चाहते हैं कि लक्ष्मी जी का आशीर्वाद आप पर बना रहे तो निम्न बताई गई बातों का ध्यान जरूर रखें। तो आइए जानते हैं क्या है वो बातें- 

वास्तु के अनुसार पर्स में नोट और पैसों के साथ कभी खाने की चीज़ें नहीं रखनी चाहिए, माना जाता है ऐसा करने से धन का अपमान होता है। 

कभी किसी गरीब को पैसा या रुपए दें तो कभी फेंक कर न दें, ऐसा करना लक्ष्मी जी का अपमान करने जैसा होता है, इसलिए हमेशा पैसे या नोट आराम से हाथ में  दें। 

अक्सर देखा जाता है कि अधिकतर लोग बार-बार हाथ में थूक लगाकर नोट को गिनते हैं, जोकि वास्तु के अनुसार सही नहीं माना जाता है। माना जाता है ऐसा करने से मां लक्ष्मी का निरादर होता है इसलिए नोट गिनते समय थूक का नहीं बल्कि पानी या पाऊडर का इस्तेमाल करना चाहिए। 

कुछ लोग पैसों को अपने सिरहाने या बेड के साइड में रख कर सोते हैं, वास्तु के मुताबिक ऐसा करना देवी लक्ष्मी का अपमान माना जाता है। बताया जाता है पैसों को हमेशा किसी साफ-सुथरे स्थान, अलमारी या तिजोरी में, लक्ष्मी की कौड़ी या गोमती चक्र के साथ रखना चाहिए। 

इसके अतिरिक्त हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार धन में मां लक्ष्मी का वास होता है इसलिए अगर कभी पैसे जमीन पर गिर जाएं तो पैसे को उठाकर माथे पर लगा लें। 


 

Jyoti

Advertising