सुबह उठकर सबसे पहले कर लें मछलियों से जुड़ा ये उपाय फिर...

Thursday, Sep 05, 2019 - 01:29 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसके पास बहुत सारा धन हो, जिससे वह अपना व अपने परिवार का पालन-पोषण अच्छे से कर सके। इसलिए वह खूब मेहनत करता है। लेकिन कई बार मेहनत करने के बावजूद भी इंसान के पास धन नहीं टिकता है। इसके पीछे का कारण घर का वास्तु दोष या व्यक्ति से कुछ ऐसी गलतियां होती हैं, जिनका उसे अंदाजा भी नहीं होता है। तो ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि उन गलतियों व अपनी दिनचर्या में कैसे बदलाव ला सकते हैं। 

कहते हैं कि रोज सुबह उठने के बाद कुछ पल तक अपनी हथेलियों को निहारना चाहिए और इसके बाद हथेलियों को अपने चेहरे पर फैरना चाहिए। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि हथेलियों के अग्रभाग में मां लक्ष्मी, बीच में मां सरस्वती और कलाई की ओर वाले भाग में भगवान विष्णु का स्थान होता है। इसलिए सुबह हथेली देखना शुभ माना गया है और ऐसा करने से दिन बहुत अच्छा बितता है। 

सुबह जब भी भोजन बनाएं तो उससे पहले, पहली रोटी गाय को खिलाना चाहिए। माना जाता है कि गाय के शरीर में वास कर रहे सभी देवी देवता प्रसन्न होते हैं और आपकी मनोकामना पूरी करते हैं।

चीनी मिला हुआ आटा चीटिंयों को खिलाना बहुत ही पुण्य का काम माना जाता है। और यही पुण्य आपकी किस्मत बदलने में सहायक होता है।

घर में स्थापित देवी-देवताओं को फूलों से सजाना चाहिए। ध्यान रहे कि फूल ताजे हों और स्नान करने के बाद ही तोड़े गए हों। सच्चे मन से फूल चढ़ाने पर देवी देवता प्रसन्न होते हैं और इंसान के जीवन विघ्नों को दूर करते हैं।

घर की सफाई तो सभी करते हैं लेकिन अगर यह काम सुबह किया जाए तो ज्यादा अच्छा होता है। माना जाता है कि घर में सुबह झाड़ू पोछा करने से घर में लक्ष्मी आती है। इसके साथ ही घर से नकरात्मक ऊर्जा का खात्मा होता है। 

अगर आपके आस-पास कोई तालाब, नदी या झील है वहां जाकर रोज मछलियों को कुछ खाने के लिए जैसे आटे की गोलियां बनाकर डालें। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए बहुत ही आसान उपाय है।

Lata

Advertising