इन कारणों से रूठ सकती हैं माता लक्ष्मी

Friday, Aug 30, 2019 - 12:49 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
शुक्रवार का दिन धन की देवी लक्ष्मी के पूजन का दिन माना जाता है। कहते हैं जो लोग धन पाने की कामना रखते हो वे शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी से जुड़े उपाय करें या फिर व्रत जरूर रखें। शास्त्रों के अनुसार जिस घर पर माता की कृपा हो जाए वहां कभी भी अन्न, धन की कोई कमी नहीं रहती है। उसे हर तरह की सुख-सुविधा मिलती है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि इंसान से ऐसी गलतियां हो जाती हैं, जिससे कि माता लक्ष्मी उससे नाराज़ हो जाती है। आज हम आपको उन गलतियों के बारे में बताएंगे, जो जाने-अजाने में इंसान से हो जाती हैं। अगर उन गलतियों को आप सुधार लें तो आपके जीवन में कई तरह की समस्याओं का अंत हो सकता है। 

कहते हैं कि जिस घर में साफ-सफाई नहीं होती वहां माता लक्ष्मी कभी नहीं ठहरती हैं। इसलिए इंसान को घर के हर कोने की सफाई हमेशा करनी चाहिए। 

जिस घर में हर दिन झगड़ा होता हो या पति-पत्नि एक दूसरे का सम्मान नहीं करते हों वहां माता लक्ष्मी नहीं रहती हैं और उस घर को छोड़कर चली जाती हैं।

कई लोगों की आदत होती है, हर बात पर झूठ बोलने की और इसकी वजह से इंसान को बाद में पठताना पड़ता है। ऐसे में माता लक्ष्मी भी ऐसे व्यक्ति से नाराज़ हो जाती हैं। 

जैसा कि हम सभी जानते हैं हिन्दू धर्म मेहमान भगवान के समान माने जाते हैं। जिन घरों में मेहमानों का स्वागत ठीक प्रकार से नहीं किया जाता है, उस घर से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।

जिस घर में भोजन का अपमान होता है या थाली में ज्यादा भोजन लेकर छोड़ देने से भी मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। अनाज का अपमान करना माता लक्ष्मी का अपमान माना जाता है। 

जिन घरों में माता-पिता का सम्मान नहीं होता है, बड़े बुजुर्गों के अनादर किया जाता है, उस घर को छोड़कर मां लक्ष्मी चली जाती हैं। ऐसे घरों में धन की समस्या हर वक्त रहती है।

Lata

Advertising