वास्तु के हिसाब से इन तस्वीरों से मिलेगी Positive Energy

Sunday, Aug 04, 2019 - 03:39 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
हर कोई अपने घरों को सजाने के लिए कुछ न कुछ नया करता है। कई तरह की तस्वीरें या पेंटिग्स भी लगाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि वहीं तस्वीरें जो आप अपने घरों में लगाते हैं उनका आपके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है? अगर नहीं तो आज हम आपको वास्तु के हिसाब से बताएंगे उन तस्वीरों के बारे में जिन्हें लगाने से आपके जीवन में सकरात्मकता आ सकती है। 

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में देवी-देवताओं के फोटो लगाने से सभी मुसीबतें दूर होती हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है। इसके अलावा परिवार की फोटो या दूसरे फोटोज घर में जरूर लगाना चाहिए, इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। 

घर में समुद्र किनारे दौड़ते हुए 7 घोड़ों की तस्वीर लगाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है।

घर की बैठक वाले कमरे में हंस की बड़ी सी तस्वीर लगाना चाहिए। इससे घर में पैसे की कमी नहीं होती है। पहाड़ या उड़ते हुए पक्षी का चित्र लगा हो। 

रसोईघर में फलों और सब्जियों के चित्र लगाने से घर में बरकत बनी रहेगी। 

घर में शेर, बाघ, बंदर, सांप, गिद्ध, कौआ, उल्लू, भालू, सियार, सूअर या मगरमच्छ जैसे हिंसक जानवरों की तस्वीरें लगाने से परिवार के लोगों का व्यवहार भी हिंसक हो जाता है। इसके अलावा महाभारत या किसी युद्ध की तस्वीर लगाने से परिवार के लोगों में मतभेद बढ़ने की संभावना बनी रहती है। यह सब नकरात्मकता फैलाते हैं। 

घर में किसी भी समाधि या मकबरे की तस्वीर लगाने से मन में नकारात्मक भाव आने लगते हैं, जिससे आत्मबल कमजोर होने लगता है। साथ ही बहते हुए पानी, झरना या फिर फव्वारे की तस्वीर लगाने से धन की काफी फिजूलखर्ची होती है। 

Lata

Advertising