अगर आप भी पहनते हैं रात में काले रंग के कपड़े तो ये पढ़ना न भूलें

punjabkesari.in Friday, Jan 29, 2021 - 05:12 PM (IST)

रंगों का हमारे जीवन पर बहुत गहरा असर पड़ता है। रंग हमारे जीवन में अलग ही खुशियां लेकर आते हैं। किंतु बहुत से लोगों को काले रंग से बड़ा लगाव होता है। वे हर बार काले रंग का ही इस्तेमाल करके खुश होते हैं। लेकिन आपको बता दें कि हिंदू शास्त्रों में काले रंग के प्रयोग पर मनाही बताई है। हमारे शास्त्रों में भी बताया गया है कि रात में काले कपड़े नहीं पहनना चाहिए और इसकी पीछे की वजह आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
PunjabKesari
हिंदू शास्त्रों के अनुसार किसी भी व्यक्ति को रात में काले कपड़े नहीं पहनना चाहिए। बताया जाता है कि काले कपड़ों को नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है और रात के समय नकारात्मक शक्तियों का समय होता है। माना जाता है कि अगर रात में कोई काला कपड़ा पहनकर घुमता है तो वह जल्द ही नकारात्मक शक्तियों के वश में आ जाता है। जिस कारण काले कपड़े पहनने से व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
PunjabKesari
इसके अलावा रात के समय काले कपड़े पहनने से वास्तु दोष भी उत्पन्न होते हैं। इसके कारण घर के अन्य सदस्यों को आर्थिक दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है। साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों के बीच झगड़ा भी होने की संभावना है। जिसकी वजह से रात में काला रंग पहनने से मना किया जाता है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Related News