वास्तु शास्त्रः अपनी राशि से जानें, कैसा रहेगा आपके लिए दक्षिण मुखी घर

Sunday, Jun 09, 2019 - 09:47 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
अक्सर ऐसा देखा गया है कि लोग घर तो बना लेते हैं, लेकिन बाद में किसी न किसी कारण उन्हें पछताना पड़ता है। ऐसा इसलिए भी हो सकता है कि अगर घर को वास्तु के हिसाब से न बनाया गया हो या लिया गया हो। वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण दिशा को घर के लिए अशुभ माना जाता है, लेकिन ये दिशा सभी के लिए अशुभ नहीं होती है, कुछ लोगों को इस दिशा में लाभ भी मिल सकता है। आज हम आपको राशि के अनुसार बताएंगे कि किन राशि वालों के लिए ये दिशा हो सकती है शुभ और किन लोगों के लिए होती है अशुभ। कहते हैं कि जिनके लिए दक्षिण दिशा असुभ हो तो वो वास्तु दोष नाशक यंत्र स्थापित कर सकते हैं। 

अगर आपकी मेष राशि है तो दक्षिण मुखी भवन या प्लाट आपके लिए बहुत शुभ है। यहां आपके व्यक्तित्व का विकास होगा और घर में सुख-समृद्धि आएगी।

वृष राशि के लोगों के लिए दक्षिण मुखी भवन अशुभ फल देने वाला होता है। अगर आप लोग इस दिशा में रहते तो इससे आपकी आय पर अधिक असर पड़ेगा। आय से अधिक खर्चे होते हैं।

घर में कहां बनाना चाहिए मंदिर ? (VIDEO)

मिथुन राशि वाले लोगों को इस दिशा में अशुभ फल प्राप्त होते हैं। ऐसे भवन में गंभीर बीमारियां होने का भय रहता है।

कर्क राशि के लिए दक्षिण मुखी भवन शुभ फल देने वाला रहता है। इस घर में रहने पर व्यक्ति को मान-सम्मान और नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। इनकम के स्त्रोत बढ़ सकते हैं। 

सिंह राशि वालों के लिए दक्षिण मुखी भवन भाग्योदय कारक है। ऐसे लोगों को एक से अधिक भवन की प्राप्ति हो सकती है और जीवन में बर प्रकार की सुख-सुविधा मिलेगी। 

कन्या राशि के लोग ऐसे भवन में जो दक्षिण मुखी हो, वहां रहने से बचना चाहिए। इन लोगों के लिए ये घर परेशानियां बढ़ाने वाला होता है। 

कैसे जानें आप रह रहे हैं श्मशान की मिट्टी पर ? (VIDEO)

तुला राशि वालों के लिए दक्षिण दिशा का घर मध्यम फल देने वाला रहता है। यानि कि ठीक-ठीक फल प्रदान करता है।  

वृश्चिक राशि के लिए दक्षिण मुखी भवन अच्छा रहता है। इन्हें मान-सम्मान और आत्मबल मिलता है और साथ ही नौकरी में भी तरक्की मिलती है। 

धनु राशि के लोगों के लिए ये दिशा संतान की दृष्टि से लाभदायक है। इस दिशा में घर हो तो व्यक्ति की संतान उच्च शिक्षा प्राप्त करती है और उसे हर काम में सफलता मिलती है। 

मकर राशि के लिए दक्षिण दिशा का घर धन संबंधी कामों में लाभ देता है, लेकिन व्यक्ति का विकास नहीं हो पाता है।

जिन घरों पर पड़ती है मंदिर की छाया, वहां ये होता है... (VIDEO)

कुंभ राशि वालो के लिए इस दिशा का घर संघर्ष बढ़ाने वाला होता है। उन्हें हर मोड़ पर आकर बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। 

मीन राशि के लिए दक्षिण मुखी घर भाग्य का साथ दिलाने वाला होता है। उन्हें हर काम में सफलता मिलती है। 

VASTU के अनुसार घर में सीढ़ियां किस दिशा में बनाएं ?(VIDEO)

Lata

Advertising