Vastu for plants at home: घर में Good Luck लेकर आते हैं ये पौधे

Wednesday, Jan 17, 2024 - 08:05 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips For Plants: वास्तु के अनुसार हम अपने घर में कईं प्रकार के ऐसे वृक्ष या पौधे लगा लेते हैं, जो जन्म कुंडली के ग्रहों के अनुकूल भी हो सकते हैं और प्रतिकूल भी। कुछ ऐसे पेड़ या पौधे होते हैं, जो सिर्फ और सिर्फ शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से मानव जाति के लिए सदा ही लाभकारी रहे हैं। आज हम जानेंगे कि वास्तु के अनुसार हम घर में कौन से पौधे लगा सकते हैं, जोकि सिर्फ हमें अनुकूल एवं भाग्यशाली प्रभाव प्रदान करें।


Where should we keep Vastu plant at home
तुलसी

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का बहुत महत्व है। अगर आपके घर में किसी भी तरह की निगेटिव एनर्जी है, तो ये पौधा उसे समाप्त करने का सामर्थ्य रखता है क्योंकि तुलसी को श्री हरिप्रिया कहा गया है और तुलसी चरणों में श्री हरि का वास होता है और तुलसी का औषधीय गुण आपको स्वस्थ रखता है।

कृष्णकांता
कृष्कान्ता यह एक तरह की बेल है, जिसमें नीले रंग के सुंदर फूल होते हैं। इस बेल को मां लक्ष्मी का रुप भी माना जाता है, साथ ही इसे लगाने से आर्थिक समस्याएं भी समाप्त होती हैं।

हल्दी
हल्दी का पौधा लगाने से घर में निगेटिव एनर्जी अवरुद्ध होती है इसलिए हल्दी के पौधे को घर में जरूर लगाना चाहिए और जिस घर में हल्दी लगी होती है उन घरों में गृह क्लेश की सम्भावनाएं कम हो जाती हैं।


अश्वगंधा
अश्वगंधा के बहुत सारे औषधीय गुण भी हैं, जिसके बहुत से लाभ हैं। वास्तु विज्ञान के अनुसार, घर के अंदर उगने वाला अश्वगंधा का पौधा शुभ और वास्तु दोष निवारक होता है। अश्वगंधा का पौधा घर में लगाने से घर में सुख और समृद्धि आती है।

अनार
अनार का पेड़ घर के आंगन में लगाना शुभ माना गया है लेकिन ध्यान रहे इसे घर के आग्नेय कोण या दक्षिण-पश्चिम दिशा में नहीं लगाएं। कुछ जगहों पर अनार का पेड़ घर में होना अशुभ माना गया है।

बेलगिरी
बेलगिरी के पेड़ को भी घर के आस-पास लगाना शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि इस पेड़ में भगवान शंकर का वास होता है। तथा तासीर ठंडी होने के कारण इसके बहुगुणा औषधीय गुण भी हैं।

जामुन
वास्तुविज्ञान के अनुसार जामुन का पेड़ घर के दक्षिण में लगाना शुभ होता है। घर की अन्य दिशाओं में जामुन का पेड़ नहीं लगा होना चाहिए। जिस घर पर शनि का प्रभाव ज्यादा हो तो उसे नियंत्रित करने के लिए भी जामुन का वृक्ष लगाया जाता है।

बरगद
वास्तुविज्ञान के अनुसार बरगद एक बहुत लाभकारी पेड़ है, जो 80% ऑक्सीजन ही छोड़ता है। अगर किसी भी घर या इमारत के पूर्व की दिशा में अगर बरगद का पेड़ होता है, तो वो बहुत ही शुभ माना जाता है। बरगद का पेड़ घर की पश्चिम दिशा में होना अशुभ होता है।


अशोक
वास्तुविज्ञान की मानें तो अशोक का पेड़ घर के पास लगाना बहुत ही लाभकारी होता है। जिन घरों में बंद रास्ता होने का दोष हो जाने कारण वंश वृद्धि नहीं हो पाती उन घरों के बाहर अशोक का वृक्ष सदा विषम संख्या में लगाने चाहिए इसके प्रभाव से बंद रस्ते के दोष का प्रभाव कम हो जाता है।

नारियल
वास्तुविज्ञान में बताया गया है कि जो नारियल का पेड़ घर के अंदर लगा होता है, वो बहुत ही लाभकारी होता है। इस पेड़ के रहने से घर-परिवार के लोगों का मान-सम्मान बढ़ता है। जिन घरों में चंद्र दोष लगा होता है उनकी मानसिकता में सकारात्मक वृद्धि करने का कार्य नारियल का वृक्ष अवश्य करता है।

इसी के साथ-साथ अलग-अलग दिशाओं में पौधों एवं वृक्षों को लगाने का जातको के ग्रहों की अनुकूलता के अनुसार ही प्रभाव पड़ता है। जो किसी प्रबुद्ध ज्योतिष वैज्ञानिक से ही सलाह लें क्योंकि बिना ग्रहों की पूर्ण जानकारी के वास्तु कम्पलीट नहीं हो सकता क्योंकि वास्तु विज्ञान जो कि ज्योतिष विज्ञान की भवनों के निर्माण संबंधित एक छोटी सी शाखा ही है।


Sanjay Dara Singh
AstroGem Scientists
LLB., Graduate Gemologist GIA (Gemological Institute of America), Astrology, Numerology and Vastu (SSM)


 

Niyati Bhandari

Advertising