Vastu for Fish aquarium: घर की इस दिशा में रखें फिश एक्वेरियम, सुख-समृद्धि से भरा रहेगा आपका आशियाना

Sunday, Dec 24, 2023 - 10:02 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu for Fish aquarium: आज-कल बाजार में घर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए बहुत सी वस्तुएं मिलती हैं और इन्हीं में से एक है घर में रखा फिश एक्वेरियम। बता दें कि घर में रखा ये फिश एक्वेरियम सुंदरता को बढ़ाने के साथ-साथ वास्तु शास्त्र में भी अहम भूमिका निभाता है। जी हां ! आपको शायद सुनकर हैरानी होगी वास्तु के अनुसार इसे घर में रखने से आपका घर हमेशा सुख-समृद्धि से भरा रहता है। कई बार कुछ लोग जानते हुए भी वास्तु के नियमों को नहीं अपनाते हैं, जिस वजह से उन्हें न चाहते हुए भी अनचाही समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी इन समस्याओं से बचना चाहते हैं तो इन वास्तु टिप्स को अवश्य अपनाएं।

Economic condition will be strong आर्थिक दशा होगी मजबूत
वास्तु शास्त्र के अनुसार बता दें कि घर में मछलियों के जोडे़ रखने से पैसों से जुड़ी परेशानी से छुटकारा मिलता है और इसी के साथ कारोबार में दिन ब दिन बढ़ोतरी देखने को मिलती है।

Bring a pair of fishes into your home on this day घर में इस दिन लाएं मछलियों के जोड़ा  
वास्तु के मुताबिक घर में सुख और समृद्धि का वास चाहते हैं तो गुरुवार और शुक्रवार के इसे खरीद कर लाएं। ऐसा करना बहुत ही शुभ माना जाता है और सारी परेशानियां भी दूर हो जाती हैं।

Keep pair of fishes in this direction इस दिशा में रखें मछलियों के जोड़ा  
भाग्य को अपने पक्ष में करने के लिए पूर्व और उत्तर दिशा के मध्य की दिशा में मछलियों के जोड़े को रखना चाहिए। वास्तु के मुताबिक ऐसा करने से आय में किसी भी तरह की कमी नहीं देखने को मिलती।

Picture of pair of fish मछली के जोड़े की तस्वीर
अगर घर में फिश एक्वेरियम नहीं रख सकते तो घर की दीवार पर मछली के जोड़े की तस्वीर या पेंटिंग भी लगा सकते हैं। वास्तु के अनुसार ऐसा करने से भी मनचाहे फल की प्राप्ति होती है और वास्तु दोषों से भी छुटकारा मिलता है। 

Prachi Sharma

Advertising