Vastu के अनुसार इस दिशा में लगाएं Cooler

Wednesday, Jun 26, 2019 - 12:01 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
जैसे कि ये बात सब जानते ही हैं कि आषाढ़ माह चल रहा है, यानि कि गर्मी का सीजन चल रहा है और इसका सबसे ज्यादा प्रभाव उत्तर-पूर्वी व पश्चिम भारत में सबसे ज्यादा गर्मी का कहर होता है। अगर हम बात करें पश्चिम भारत यानि कि राजस्थान वाली साइड की तो वहां पर गर्मी के मौसम में पारा लगभग 48 डिग्री तक पहुंच जाता है। ऐसे में अगर आप अपने घर में कूलर रख रहें हैं तो आज हम आपको वास्तु के अनुसार इसे रखने के लिए कुछ नियम बताएंगे यानि कि किस जगह और कौन से रंग का कूलर रखना शुभ माना जाता है। तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।  

आज के समय में हर घर में कूलर देखने को मिलता है, लेकिन उसे रखने की सही दिशा हर किसी को मालूम नहीं होती है। कूलर ज्योतिष और वास्तु दोनों के हिसाब से अपनी अलग-अलग महत्वता रखता है। आपको बता दें कि कूलर से जुड़े हुए चार ग्रह होते हैं, बुध, राहु, शनि व चंद्रमा। वहीं दूसरी ओर ऐसा कहा जाता है कि अगर हम अपने घर में कूलर सही दिशा में रखते हैं तो उससे बहुत हद तक वास्तु दोष को दूर किया जा सकता है। 

वास्तु के हिसाब से इसको रखने के लिए सही दिशा उत्तर-पूर्व मानी गई है। लेकिन इसके साथ ही एक बात का ध्यान रखना भी जरूरी है कि कूलर एकदम सही अवस्था में होना चाहिए। इसकी मोटर या पंखा ठीक तरह से काम करता होना चाहिए। अगर हम ज्योतिष के हिसाब से देंखे तो वायु की दिशा वायव्य कोण व चंद्र की दिशा भी वायव्य मानी जाती है, तो ऐसे में कूलर को वायव्य कोण यानि उत्तर-पश्चिम दिशा में भी रखा जा सकता है। 

कूलर के रंग की बात करें तो इसे हल्के नीले रंग का रखना ही शुभ माना जाता है और सबसे बेहतर रंग सिल्वर, सफेद या क्रीम रंग ही होता है। लेकिन लाल, ग्रे और गहरा नीला रंग कूलर का कभी भी घर में न लाएं। वहीं अगर आपके घर में कूलर रखने की सही जगह नहीं है तो ऐसे में आप दक्षिण-पूर्व दिशा में रखने की सोच रहे हैं तो अपने कूलर को गुलाबी रंग का पेंट करवा के रख सकते है, इससे उसके वास्तु दोष दूर हो जाते हैं। पश्चिम दिशा में रखने के लिए कूलर के पानी में नीले रंग की क्रिस्टल डालकर उसके वास्तु दोष को दूर कर सकते हैं। 

Lata

Advertising