Vastu Tips: तरक्की की राह में बाधा बनकर रास्ते में खड़ा है वास्तु दोष तो...

Monday, May 18, 2020 - 04:46 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
वास्तु शास्त्र में ऐसे कई उपाय आदि के बारे में बताया गया है जिन्हें अपनाकर कोई भी इंसान अपनी आधी से ज्यादा समस्याओं से छुटकारा पा सकता है। मगर कमी ये है कि आज भी बहुत से लोग इससे अवगत नहीं है। जिस कारण वो इससे लाभ नहीं उठा पाते। अगर आप भी उन लोगों में शामिल है तो आपको बता दें हम आपको आज बताने वाले हैं वास्तु के उ आसान उपायों के बारे में जिन्हें अपनाकर आप अपने जीवन को और बेहतर बना सकते हैं। और खास बात तो यो है कि ये उपाय बहुत ही सरल हैं जिन्हें करने में आपको किसी तरह की ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी। तो चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में- 

अक्सर लोगों को कहते सुना जाता है कि अगर घर के दरवाज़े व खिड़कियों का वास्तु ठीक कर लिया जाए तो वास्तु दोष दूर जाते हैं। परंतु ऐसा नहीं है इसके अलावा भी बहुत सी चीज़ें होती हैं, जो वास्तु दोष पैदा करती हैं, जैसे  सही दिशा में न सोना, कचरे के डिब्बे को गलत जगह रखना या रोशनी का सही न होना भी होता है।


इन उपायों से दूर हो सकता है घर का वास्तु दोष-
वास्तु के अनुसार घर में दक्षिण दिशा में बेड होना चाहिए। कहा जाता है इससे स्वभाव में सकारात्मक बढ़ती है। साथ ही कहा जाता है कभी भी सोते समय सिर को पश्चिम दिशा में नहीं रखना चाहिए। 

जिस घर के लोगों को कचरा इक्ट्ठा करने की आदत होती है वहां विभिन्न प्रकार के वास्तु दोष पैदा हो जाते हैं। इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि घर में कचरे का डिब्बा कभी उतर पूर्व में न रखें और बेकार की वस्तुए भी यहां नहीं होनी चाहिए इससे जीवन में परेशानियां आने लगती है। 
 

वास्तु विशेषज्ञ कहते हैं कि जिस घर में सुख, शांति व समृद्धि की कमी हो उन्हें अपने किचन के अग्निकोण में बल्ब लगाना चाहिए। इससे घर का वास्तु दूर होता है।

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार जिस घर में वास्तुदोष के चलते काफी परेशानियां आने लगे उन्हें घर में रामायण या सुंदरकांड का पाठ करना चाहिेए। तो वहीं जिन लोगों की तरक्की में किसी प्रकार की कोई बाधा आ रही हो उन्हें घर के हॉल में या जहां आप बैठते है वहां पीछे पर्वत का चित्र लगाना चाहिए। 

Jyoti

Advertising