घर के द्वार पर छिड़के कर्पूर वाला पानी, गरीबी व पैसों की किल्लत से मिलेगी मुक्ति
Wednesday, Mar 21, 2018 - 01:30 PM (IST)
धर्म ग्रथों में एेसी कई चीजों का वर्णन किया गया है, जिन्हें प्रभु के पूजन में उपयोग किया जाना अधिक अनिवार्य माना जाता है। उनमें से सबसे महत्वपूर्ण स्थान कर्पूर को प्राप्त है। मान्यताओं के अनुसार कर्पूर जलाकर आरती करने से भगवान जल्दी प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही कर्पूर जलाने से घर-दुकान में से कई सभी प्रकार की नकारात्मक शक्तियों व वास्तु दोषों का नाश होता है। तो आईए जानें कर्पूर से जुड़े कुछ खास उपाय, जिनसे घर की गरीबी का नाश होता है।
नहाने के पानी में गंगाजल के साथ मिलाएं कर्पूर
बुरी नजर व बुरे समय से मुक्ति पाने के लिए रोज सुबह जल्दी उठें और नहाने के पानी में गंगाजल के साथ ही थोड़ा सा कर्पूर भी मिलाएं। इस पानी से नहाएं, साथ ही देवी-देवताओं के मंत्रों का या नामों का जाप करें।
घर के द्वारों पर छिड़के कर्पूर वाला पानी
घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए रोज सुबह नहाने के बाद गंगाजल में कर्पूर मिलाकर घर के मुख्य द्वार पर छिड़कें। ऐसा करने से आपके घर में किसी भी नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होगा और आपका घर हमेशा बुरी नजर से बचा रहेगा।
भगवान की कृपा पाने हेतु
सूर्यास्त के समय भगवान की आरती में कर्पूर जरूर जलाएं। कर्पूर जलाकर घर में घुमाएं। ऐसा करने पर भगवान की कृपा हमारे घर पर बनी रहती है।
बुधवार को करें ये उपाय
बुधवार को थोड़ा सा घी, कर्पूर और मिश्री को मिलाकर दान करें। इस उपाय कुंडली में बुध ग्रह के दोष दूर हो सकते हैं।
बैडरूम में भी जलाएं कर्पूर
रोज शाम को कर्पूर जलाकर भगवान की आरती करें और इसके बाद थोड़ा सा कर्पूर बैडरूम में भी जलाएं। ऐसा करने से आपकी सेहत हमेशा अच्छी रहती है और पति-पत्नी के बीच प्रेम भी बना रहता है।