घर में घड़ी लगाने से पूर्व रखें इन बातों का ध्यान, भाग्य में आएगा बदलाव

Sunday, Jan 15, 2017 - 03:07 PM (IST)

महंगी घड़ी पहनने से अच्छा समय नहीं आता अर्थात व्यक्ति के दिन नहीं बदलते। लेकिन वास्तु के अनुसार घड़ी व्यक्ति का वक्त बदल सकती है। घड़ी व्यक्ति के समय को अच्छा अौर बिगाड़ भी सकती है। वास्तु के कुछ सरल उपायों का ध्यान रखने से व्यक्ति अपने बुरे समय को अच्छे दिनों में बदल सकता है। जानिए, घड़ी से संबंधित कुछ बातें- 

 

* वास्तु के अनुसार घर की दक्षिण दिशा में घड़ी लगाने से उन्नति के अवसरों में बाधा उत्पन्न होती है। इसके अतिरिक्त घर के मुखिया का स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं रहता। 

 

* दरवाजे पर घड़ी नहीं लगानी चाहिए। यहां घड़ी लगाने से घर से अंदर-बाहर आने-जाने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव घड़ी पर आ जाता है। जिससे कई प्रकार की परेशनाियों का सामना करना पड़ता है। 

 

* वास्तु व‌िज्ञान में उत्तर और पूर्व द‌िशा को वृद्ध‌ि की द‌िशा माना गया है। इसलिए घड़ी उत्तर या पूर्व द‌िशा की द‌ीवार पर लगाएं।

 

* घर में पेंडुलम वाली घड़ी लगाने से व्यक्ति के जीवन का बुरा समय दूर होता है अौर उन्नति के नए अवसर मिलते हैं। 

 

* घर में बंद घड़ी नहीं रखनी चाहिए। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि अौर सकारात्मक ऊर्जा में कमी आती है। इसके साथ ही ऐसी घड़ी व्यक्ति की प्रगति में रूकावट बनती है। घर की सारी बंद पड़ी घड़ियों को घर में न रखें। इसके साथ ही घड़ी पर धूल भी नहीं जमनी चाहिए। 

 

* सही समय से आगे अौर पीछे चलने वाली घड़ियां शुभ नहीं होती। ऐसी घड़ियों से व्यक्ति को मुश्किलों अौर नुक्सान का सामना करना पड़ता है। घड़ी को सही समय पर सेट करके रखना चाहिए। 

 

* घर में हरे अौर अॉरेज रंग की अौर दुकान में काले अौर डार्क नीले रंग की घड़ी नहीं लगानी चाहिए। इससे घर अौर दुकान में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। 

 

* घर के हॉल में चौकोर अौर शयन कक्ष में गोल घड़ी लगानी चाहिए। ऐसा करने से घर में शांति अौर प्यार बना रहता है। 

 

* तकिए के नीचे घड़ी रखना वास्तु की दृष्टि से अशुभ मानी गई है। इससे व्यक्ति की विचारधारा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। जिससे उसके स्वभाव में बदलाव आता है। 

 

* घर में सकारात्मक उर्जा का संचार बना रहे इसके ल‌िए मधुर संगीत वाली घड़ी को दीवार पर लगाना चाह‌िए।

Advertising