वास्तुदोष को दूर करने व आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए घर में रखें ये चीजें

Tuesday, Jan 03, 2017 - 11:27 AM (IST)

अधिक मेहनत करने के बाद भी धन की तंगी का सामना करना पड़े तो इसका एक कारण वास्तु भी हो सकता है। माना जाता है कि जिन घरों में वास्तु दोष होता है वहां लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ती है। जहां वास्तु दोष नहीं होता वहां घर में बरकत रहती है अौर लोग कार्यों में उन्नति करते हैं। वास्तु के अनुसार घर में इन चीजों को रखने से वास्तुदोष दूर होता है। इसके साथ ही आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिलता है।

 

* वास्तु के अनुसार घर पर धन की गठरी पकड़े लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा रखें। इस प्रतिमा को घर की उत्तर पश्चिम कोण में रखना शुभ होता है। इसे धन-समृद्धि का देवता कहा जाता है। लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा घर में रखने से आर्थिक तंगी दूर होती है अौर सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। 

 

* घर में विंड चाइम लगाना शुभ होता है। इससे घर का वास्तुदोष दूर होता है। विंड चाइम की घंटियों की आवाज से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है अौर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। 

 

* घर में सोने के सिक्कों वाला एक समुद्री जहाज रखने से घर अौर नौकरी में बरकत होती है। सिक्कों से भरा हुआ समुद्री जहाज सफलता का प्रतीक है। इसे घर के अंदर की अोर आता हुआ रखने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

 

* फेंगशुई में चाइनीज सिक्कों को आय का स्त्रोत माना जाता है। इन्हें लाल रिबन में बांध कर घर में रखने से आय में वृद्धि होती है। ये सिक्के न मिलने पर तांबे की गोल पट्टियों में छेद करके उन्हें भी रखा जा सकता है। 

 

* फेंगशुई के अनुसार घर में क्रिस्टल ग्लोब रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार होता है। 

 

* मुख्यद्वार के ऊपर मध्य में घोड़े की नाल लगाने से घर को किसी की नजर नहीं लगती। इससे घर सुरक्षित रहता है अौर समृद्धि भी आती है।

 

* धातु के कछुए को घर में रखना शुभ होता है। इससे घर में आर्थिक उन्नति होती है। इसको घर में रखने से वास्तुदोष दूर होता है अौर जीवन में सुख-शांति आती है। धातु के कछुए को ड्राईंग रूम में सदैव उत्तर दिशा में रखना शुभ होता है। 

Advertising