कपूर के ये उपाय, दिलाएंगे वास्तुदोष के साथ आर्थिक तंगी से छुटकारा

Monday, Dec 26, 2016 - 10:22 AM (IST)

कई बार व्यक्ति अधिक मेहनत करता है लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिलती। जिसके कारण उसे परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कपूर के कुछ सरल उपाय करके इन सभी प्रकार की परेशानियों से छुकारा पाया जा सकता है। कपूर से धन, रोग, वास्तुदोष आदि हर समस्या को दूर कर खुशहाल जीवन यापन किया जा सकता है। जानिए कपूर के कुछ उपाय-

 

* घर में कपूर की दो गोलियां रखने से वास्तुदोष दूर होता है। इन गोलियों के गल जाने के बाद फिर से दो गोलियां रख दें। इससे वास्तुदोष खत्म हो जाएगा। 

 

* रात के समय चांदी की कटोरी में कपूर अौर लौंग को जलाएं। इससे आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। ये उपाय कुछ दिनों तक करते रहें। 

 

* कपूर को घी में भिगोकर सुबह अौर शाम के समय जलाएं। ऐसा करने से घर की परेशानियां खत्म होती है अौर खुशियां आती हैं। कपूर को जलाने से जो ऊर्जा निकलती है उससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है अौर नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। 

 

* शनिवार को कपूर के तेल की बूंदों को पानी में डालकर इस पानी से प्रतिदिन स्नान करें। ऐसा करने से बीमारियां दूर होती है। 

 

* विवाह में आ रही समस्या को दूर करने के लिए 6 कपूर के टकड़े अौर 36 लौंग के टुकड़े लेकर इसमें चावल अौर हल्दी मिला लें। इस मिश्रण से देवी दुर्गा को आहुति दें । इससे विवाह संबंधी हर परेशानी दूर हो जाएगी।
 

Advertising