ये चीजें सही दिशा में रखने से घर की हर चिंता होगी छू-मंतर

Monday, Aug 02, 2021 - 01:42 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Feng Shui Home Tips for Good Vibes: फेंगशुई चीन का वास्तु शास्त्र सिद्धांत हैं। आज के समय में इसका प्रयोग और महत्व संसार के अधिकतर देशों में हो रहा है। फेंगशुई के अनुसार बहुत सारी ऐसी चीजें हैं जिन्हें घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। ऐसी ही पांच चीजें हैं यदि उन्हें सही स्थान और दिशा में रखा जाए तो सकारात्मक ऊर्जा के साथ-साथ सुख-समृद्धि का भी आगमन होता है। 
 
  

ताजे फूलों को घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। यदि ये फूल मुरझाने लगें तो इन्हें घर में न रखें। मुरझाए और सूखे फूलों को घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा और रोगों का आगमन होता है। दक्षिण-पश्चिम दिशा में पौधे नहीं रखने चाहिए। फेंगशुई वास्तु अनुसार घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में पौधे रखना अशुभ होता है। यह दिशा रिश्तों और विवाह संबंधी इच्छा से जुड़ी होती है इसलिए यहां पौधे रखने से विवाह में रुकावट और दांपत्य जीवन में कलह रहती है। नारंगी और नींबू के पौधे सौभाग्य और समृद्धि के सूचक होने के कारण इन्हें घर के गार्डन की दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाने से धन-संपति की प्राप्ति होती है। 

घर की दक्षिण दिशा में नीले रंग और पानी की तस्वीर न लगाएं। यह पारिवारिक सदस्यों के सम्मान और उन्नति में नुकसान पहुंचाने वाली होती है। 
 

घर की पूर्व दिशा में धातु से निर्मित चीजें न रखें। इस दिशा में रखने से व्यक्ति नकारात्मक ऊर्जा और चिंताओं से घिर सकता है। 

ड्राइंग रूम में मोर, पक्षी, बंदर, शेर, गाय, मृग के चित्र या मूर्ति जोड़े में लगाएं। ध्यान रहे, इनका मुंह घर के अंदर की तरफ रखना चाहिए। इससे शुभ लाभ की प्राप्ति होती है।
 
 

Niyati Bhandari

Advertising