Spider web vastu shastra: कठोर परिश्रम के बाद भी है आर्थिक तंगी, न करें इन्हें नजरअंदाज

Wednesday, May 31, 2023 - 09:45 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

महालक्ष्मी को प्रसन्न रखने के लिए बहुत सारी बातों का ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। कई बार कठोर परिश्रम के बाद भी आर्थिक तंगी रहती है। घर में कोई न कोई अस्वस्थ रहता है। वास्तुनुसार इसका एक कारण घर में लगे जाले भी हैं। हम घर में ज्यादातर नीचे की सफाई करते हैं और ऊपर छत पर लगे जालों की तरफ हमारा ध्यान नहीं जाता। ये नकारात्मक ऊर्जा फैलाते हैं। इनके कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है-

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

घर या दुकान में मकड़ी के जाले होना अशुभ माना जाता है। जहां मकड़ी के जाले व गंदगी होती है वहां लक्ष्मी मां का निवास स्थिर नहीं होता और पैसों की तंगी रहती है।

जहां जाले होते हैं वहां नकारात्मक ऊर्जा होती है। उस जगह रहने वाले लोगों का मन अशांत रहता है और वे कोई भी कार्य अच्छे से नहीं कर पाते। जिसकी वजह से उनको असफलता का मुंह देखना पड़ता है।

घर और कार्य क्षेत्र के जिस हिस्से में जाले होते हैं वो कोना नेगेटिविटी से भर जाता है और उस जगह के लोग आलसी हो जाते हैं। आए दिन लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं।

मकड़ी के जालों में कई तरह के सूक्ष्म जीव होते हैं जो बिमारियां फैलाकर घर के सदस्यों का स्वास्थ्य खराब कर देते हैं।


   

 

Niyati Bhandari

Advertising