घर की सही दिशा में करें इनका प्रयोग, बढ़ेंगे कमाई के साधन और...

Friday, Nov 11, 2016 - 02:12 PM (IST)

कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें घर की सही दिशा में प्रयोग किया गया हो, तो ये हमारे जीवन में सकारात्मकता लेकर आती हैं। जो कि पारिवारिक खुशी, प्यार व सुख-समृृिद्ध के लिए जरूरी हैं। इससे घर में प्रेम का साम्राज्य बना रहता है और जीवन में धन का वास होता है।


* उत्तर दिशा में धन के देवता कुबेर का अधिकार होता है। इस दिशा में साफ-सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए और उसे कभी खाली नहीं छोड़ना चाहिए। यहां पानी से भरा कलश अथवा घड़ा रखना चाहिए। धन को लेकर जैसी भी परेशानी हो उसका नाश होता है।


* धन-समृद्धि के लिए प्रतिदिन घर के सभी सदस्यों को हनुमान जी के पंचमुखी रूप का पूजन करना चाहिए। उनका चित्रपट अथवा स्वरूप घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगाएं।


* पारिवारिक सदस्य जिस स्थान पर अधिक समय व्यतित करते हैं, वहां किसी भी धातु से बना पिरामिड रखने से कमाई के साधनों में बढ़ौतरी होती है।


* मुख्य द्वार पर श्री गणेश, स्वास्तिक, धन की देवी लक्ष्मी या धन के देवता कुबेर का चिन्ह, चित्रपट अथवा स्वरूप के रूप में स्थापित करने से घर में दरिद्रता प्रवेश नहीं करती। 


* धातु से बनें मछली और कछुए को घर में सजाने से आर्थिक परेशानियां खत्म होती हैं, परिवार खुशहाल बनता है। 


* धन लाभ और सफलता प्राप्त करने के लिए घर का वास्तुनुकुल होना बहुत जरूरी है अन्यथा वास्तु दोष उत्पन्न होने से अनचाही परेशानियां घर में अपना बसेरा बना लेती हैं। वास्तु दोष के प्रभाव को निष्फल करने के लिए वास्तु देव का चित्र लगाएं।

Advertising