पितृ पक्ष में कर लें ये काम, पूर्वज देंगे आपकी समस्याओं का समाधान

Sunday, Sep 08, 2019 - 06:42 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
जैसे कि हम आप सब जानते हैं 13 सितंबर से इस साल के पितृ पक्ष का प्रारंभ हो गया है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार पितृ पक्ष एक ऐसा खास अवसर होता है जिस दौरान कोई भी व्यक्ति अपने पूर्वजों का पिंडदान कर सकता है। इन्हीं परंपराओं के चलते 16 दिनों तक चलने वाला इस पक्ष में हर कोई अपने पूर्वजो का पिंडदान करता है। कहते हैं अगर कोई ऐसा नहीं करता तो पितरों के साथ-साथ समस्त देवता गण भी मनुष्य से नाराज़ हो जाते हैं। पौराणिक ग्रंथों में इस बात का वर्णन भी किया गया है कि प्रत्येक व्यक्ति को किसी भी देवता की पूजा करने से पहले अपने पूवर्जों का ध्यान करना चाहिए अन्यथा पूजा का संपूर्ण फल नहीं मिलता। इससे जुड़ी एक मान्यता के अनुसार पितरों की पूजा से देवता अधिक खुश होते हैं।

हिंदू धर्म के अनुसार जो भी जातक अपने जीवन में विधि-वत पितृ-पूजन करता है तो उसके पितरों को मृत्युलोक में भटकना नहीं पड़ता है। साथ ही उनकी आत्मा को मुक्ति मिल जाती है। इस दौरान कुछ खास चीज़ों का दान करना भी आवश्यक होता है। लेकिन वो चीज़ें क्या है बहुत कम लोगों को पता है। तो चलिए जानते हैं ऐसी 10 खास चीज़ों के बारे में जिसे पितृ पक्ष में दान करना शुभ होता है।

गाय: हिंदू धर्म में वैसे ही गौ दान का अधिक महत्व है। अगर पितृ पक्ष में गाय का दान (गौ-दान) किया जाए तो इसे महादान माना जाता है। इससे जीवन में आ रही आर्थिक परेशानी खत्म हो जाती है।

भूमि दान: अगर श्राद्धकर्ता जमीन दान करने योग्य है तो ऐसे में उसे जमीन का छोटा सा टुकड़ा किसी गरीब को दान करना चाहिए।

तिल: पितृ पक्ष में तिल का दान अच्छा माना गया है।

सोना: पितृ पक्ष में स्वर्ण दान करना बहुत शुभ होता है। परंतु अगर श्राद्ध करने वाला सोना दान करने में सक्षम नहीं है तो उसे सोना के बदले में किसी ब्राह्मण को दक्षिणा देना देना चाहिए।

घी: पितृ पक्ष में गाय के घी का दान भी शुभ माना गया है। किसी बर्तन में गाय का शुद्ध घी दान करना चाहिए।

वस्त्र: पितृ पक्ष में कपड़ों का दान करना भी अच्छा होता है। इस बात का खास ख्याल रखें कि अगर आप किसी ब्राह्मण को वस्त्र दान कर रहे हैं तो कपड़ा न तो कहीं से फटा हो और न ही इस्तेमाल किया गया हो।

अनाज: अनाज के रूप में चावल, गेहूं, और अन्य अनाज का दान संकल्प के साथ करना चाहिए।

गुड़: पितृ पक्ष में गुड़ का भी दान करना चाहिए।

चांदी: श्राद्ध करने वाले व्यक्तो के लिए पितृ पक्ष में चांदी का दान करना अति फलदायी माना जाता है। कहा जाता है इससे पितरों का आशीर्वाद प्राप्तो होता है।

नमक: पितृ पक्ष में नमक का दान करने से भी पितर अधिक प्रसन्न होते हैं।

तो श्राद्ध के दौरान इनमें से कोई एक चीज़ ज़रूर दान करें। पितरों की कृपा से आपके जीवन की सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा।  
 

Jyoti

Advertising