इस मंदिर में देवी मां के चढ़ता है अद्भुत प्रसाद, जानकर हो जाएंगे हैरान

Sunday, May 09, 2021 - 06:07 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
भारत में अलग-अलग स्थान पर कई प्राचीन मंदिर स्थापित है। इन मंदिरों इन्हें न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी प्रसिद्धि दिलवाता है। ऐसा ही एक मंदिर देवी मां का है जो अपनी एक अद्भुत मान्यता के चलते देश भर में जाना जाता है। दरअसल हम बात कर रहे हैं छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के पास स्थित खमतकाई मंदिर के बारे में। आपने से बहुत से लोग ही जानते होंगे कि  हिंदू धर्म के मंदिरों आदि में लोक देवी देवताओं की पूजा तो करते ही हैं लेकिन साथ ही साथ उन्हें प्रसाद के तौर पर बहुत सी चीजें भेद करते हैं। तो वहीं कुछ लोग सोना चांदी आदि जैसी चीजें भी भगवान के नाम पर अर्पित करते हैं। प्रसाद की बात करें तो हर मंदिर में अलग अलग तरह का प्रसाद मिलता है कहीं फूल, कहीं फल, तो कहीं पर अलग-अलग तरह के व्यंजन। परंतु क्या आप सोच सकते हैं कि किसी मंदिर में फल फूल की जगह भक्तों द्वारा मां को पत्थर चढ़ाए जाते होंगे। आपको जानकर हैरानी हो रही होगी परंतु आपको बता दें यह सत्य वाक्य है।  जी हां एक ऐसा मंदिर है जहां पर देवी मां को कंकड़ यानी पत्थर चढ़ाए जाते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें इस मंदिर का नाम वनदेवी है जिससे देशभर के लोगों की आस्था जुड़ी हुई है।


आइए जानते हैं इस मंदिर के बारे में-
जैसे कि उपरोक्त भी हमने आपको बताया कि यह मंदिर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के पास खमतकाई में 1 देवी के नाम से जाना जाता है। यहां की लोक मान्यता के अनुसार इस मंदिर में देवी मां को फल फूल या कोई अन्य चढ़ावा नहीं बल्कि पत्थर का भोग लगाया जाता है। और हैरानी की बात यह है कि यह परंपरा यहां कई वर्षों से चली आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खेतों में मिलने वाला गोटा पत्थर देवी मां को अत्यंत प्रिय है जिस कारण माता को यहां यह भोग अर्पण किया जाता है। तो वही मंदिर के पुजारी बताते हैं कि इस मंदिर में जो व्यक्ति पांच कोटा पत्थर लेकर जाता है और मन्नत मांगता है वह कभी भी इस मंदिर से खाली हाथ नहीं जाता उसकी हर मनोकामना पूर्ण होती है बता दे इस मंदिर में कभी भी नारियल या अन्य पूजा सामग्री देवी मां को नहीं चढ़ाई जाती।

Jyoti

Advertising