वैंलेटाइन्स डे: BEDROOM को इस तरह रखें सजाकर, लव लाइफ में बढ़ेगा प्यार

Tuesday, Feb 13, 2018 - 03:12 PM (IST)

अक्सर एेसा होता है कि कई बार पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव पैदा होने लगता है और लाख कोशिश करने पर भी इन रिश्तों में सुधार नहीं आ पाता। इसका कारण बेडरूम का वास्तु दोष भी हो सकता है। यदि वास्तु के अनुसार बेडरूम में कुछ खास चीजें रखी जाएं या कुछ खास टिप्स अपनाएं जाएं तो पति-पत्नी के बीच विवाद होने की संभावना बहुत कम हो जाती है। तो आईए आपको वेलेंटाइन डे (14 फरवरी, मंगलवार) के मौके पर ऐसी ही कुछ खास टिप्स बताते हैं, जिनसे लव लाइफ में रोमांस लंबे समय तक बना रह सकता है।


पति-पत्नी के बैडरूम में दो सुंदर सजावटी गमले रखें। इनसे दंपति जीवन में सुख-शांति बढ़ने लगती है और रोमांस बना रहता है।

बैडरूम को सजाकर रखें, कबाड़ न फैलाएं। प्यार बढ़ाने के लिए बैडरूम में सिरेमिक की विंड चाइम्स को लटका कर रखें। 

लव बर्ड, मैंडरेन डक जैसे पक्षी प्रेम के प्रतीक माने जाते हैं, इनकी छोटी-छोटी मूर्तियों को बैडरूम में रखने से पति-पत्नी के बीच में प्यार बढ़ने लगता है। 

बैडरूम में पानी की तस्वीर वाली पेंटिग की तस्वीर कभी न लगाएं। इससे पति-पत्नी के रिश्ते पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए इसके बदले में युगल पक्षी की तस्वीर लगा सकते हैं। 

पति-पत्नी के बीत रोमांस कायम रहे, इसके लिए बैडरूम में दिल की आकृति का रोज क्वार्टस जरूर रखें। 

बैडरूम में राधा-कृष्ण की तस्वीर लगा सकते हैं। इससे पति-पत्नी के बीच विश्वास बढ़ता है। 

बैडरूम में क्रिस्टल ग्लास के बने झाड़फूस का इस्तेमाल करना चाहिए। लेकिन यह भी याद रखें कि इसमें लाल रंग का बल्ब ही लगाएं। 

लाल व गुलाबी रंग प्रेम का प्रतीक माना जाता है। बैडरूम में पर्दे, कुशन आदि इस रंग के उपयोग कर सकते हैं। 

दाम्पत्य जीवन सुखमय नहीं है तो सुंदर से बाउल में पवित्र क्रिस्टल को चावल के साथ रखें।

Advertising