Valentine week का हुआ आरंभ, जानें कैसी रहेगी आपकी Love Life

Wednesday, Feb 07, 2018 - 01:20 PM (IST)

दुनिया भर में प्यार के इजहार का अवसर 7 फरवरी से 14 फरवरी तक प्यार का मौसम यानी ‘वैलेंनटाइन वीक’ के रूप में शुरू होने जा रहा है जिसका हर युवा मन को बेसब्री से इंतजार रहता है। एक ओर युवा जहां अपने प्यार के इजहार के अंदाज को जिंदगी भर के अहसास के रूप में संभालने के लिए साल भर से सोच विचार कर रहे होंगे वहीं कुछ अभिभावक भी युवाओं की मनचली शरारतों पर शिकंजा कसने की तैयारी में होंगे। आज से हो रहा है वेलेंटाइन वीक का आरंभ, जानें कैसी रहेगी आपकी लव लाइफ


मेष- मनचाहे प्रेमी से मुलाकात होगी। मंहगा गिफ्ट पा सकते हैं और शादी का प्रस्ताव भी मिल सकता है।


वृष- किसी प्रोफैशनल से प्रस्ताव मिलेगा। गलतफहमियां दूर होंगी, तकरार भी खत्म होगी।


मिथुन- भाग्य से बिछड़ा साथी मिलेगा। पुराना प्रेम वापिस आएगा। रिश्ते पुन: स्थापित होंगे। 


कर्क- अनैतिक रिश्तों की ओर अग्रसर होंगे। अंतरंग संबंधों की स्थापना होगी। प्रेम और वासना में भेद करना सीखें।


सिंह- अपने साथी से भरपूर प्रेम मिलेगा। सच्चे प्रेम की परिभाषा समझ आएगी। प्रेमी से मिलने पर संतुष्टि होगी।


कन्या- तकरार होने की संभावना है। रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। किसी तीसरे बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप रिश्तों में कटुता पैदा कर सकता है।


तुला- प्रेम में स्थायी तत्व रहेगा। जीवनसाथी या पार्टनर से नजदीकियां बढ़ेगी। गिफ्ट्स का आदान-प्रदान होगा।


वृश्चिक- रिश्ते के कारण परिवार से अंतर्कलह हो सकती है। प्रेमी के कारण परिवार से भी टकरा जाएंगे। प्रेमी का साथ प्यारा लगेगा।


धनु- अहम या इंकार के कारण प्रेमी से कहासुनी हो सकती है। प्रेमी की नोक-झोंक तकरार का रूप ले सकती है। समय का इंतजार करें शीघ्र ही स्थिती पलटेगी। 


मकर- प्रेमी से किया वायदा जेब पर भारी पड़ेगा। किसी मंहगी रेस्टोरेंट में खाना और गिफ्ट आपकी अर्थव्यवस्था को बिगाड़ सकता है।
 

कुंभ- प्रेम का दिखावा करने से बचें। मानसिक तौर से भ्रष्टता रहेगी। अपनी भावनाओं पर काबू रखें।


मीन- प्रेम का तोहफा अंतरग रूप से मिल सकता है। प्रेमी से नजदीकी की इच्छा पूरी होगी। यह संबंधों में स्पष्टता प्रदान करेगा।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Advertising